विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली: धारा 163 लागू और 11 मेट्रो स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर CEC के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति नहीं

Published: Fri, 02 Oct 2026 08:42 AM (IST)

दिल्ली पुलिस ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति ...और पढ़ें

HighLights

  1. दिल्ली पुलिस ने CEC के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी।

  2. जंतर-मंतर पर धारा 163 BNS लागू, सड़क यातायात बंद।

  3. AAP और छात्र संघों के विरोध से 11 मेट्रो स्टेशन बंद।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज 2 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड्स लगा दिए हैं और जंतर-मंतर रोड को ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया है।

इसके अलावा इलाके के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। साथ ही जंतर-मंतर पर BNS की धारा 163 लागू कर दी गई है।

वहीं, आम आदमी पार्टी और स्टूडेंट यूनियन के विरोध प्रदर्शन की वजह से दिल्ली मेट्रो के 11 स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद रखने का फैसला लिया गया है।

इन स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा

दिल्ली में अगली सूचना तक इन मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद रहेंगे। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस, INA, नई दिल्ली और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

बंद रहेंगे ये स्टेशन

  • जनपथ
  • पटेल चौक
  • सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
  • राजीव चौक
  • सेवा तीर्थ
  • मंडी हाउस
  • लोक कल्याण मार्ग
  • INA
  • चावड़ी बाजार
  • रामकृष्ण आश्रम मार्ग
  • नई दिल्ली

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं

दिल्ली पुलिस ने वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR में कथित गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की इजाजत देने से मना कर दिया है। साथ ही पुलिस ने सेंट्रल दिल्ली में सुरक्षा भी कड़ी कर दी है।

5000 हजार जवान तैनात

जंतर-मंतर पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ यह विरोध-प्रदर्शन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन यानी AISA, राज्यसभा सांसद मनोज झा और सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण ने बुलाया है।

वोटर लिस्ट और चुनाव कराने के तरीके में गड़बड़ियों के आरोपों के चलते मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग कर रहे हैं।

वहीं, इसी को देखते हुए जंतर-मंतर जाने वाले रास्तों पर कई लेयर वाली बैरिकेडिंग भी की गई है। वहीं, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन वाली जगह, टॉल्स्टॉय मार्ग और केरल भवन को दोनों तरफ से ब्लॉक कर दिया गया है और अशोक रोड के पास भी बैरिकेडिंग की गई है।

यह भी पढ़ें- SIR विवाद के बीच जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का पुराना वीडियो हो रहा वायरल, दिल्ली पुलिस ने किया फैक्ट चेक

यह भी पढ़ें- GEN-Z के दिल्ली के जंतर-मंतर और रांची के छात्र आंदोलन का अलग नेचर : शिवप्रताप शुक्ल