दहेज में Brezza कार न मिलने पर बारात लौटाने वाले दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल पर गिरी गाज, तत्काल प्रभाव से निलंबित
दिल्ली पुलिस ने दहेज मांगने और शादी तोड़ने के आरोप में एक कॉन्स्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई हरियाणा के सोनीपत में हुई घटना के बाद की गई, जहां दुल्हन पक्ष ने ब्रेजा कार की मांग का आरोप लगाया था।
-1795429456411_m.webp)
दहेज में ब्रेजा कार मांगने वाला दिल्ली पुलिस का कॉन्स्टेबल निलंबित। फोटो-जागरण
HighLights
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल दहेज मांगने के आरोप में निलंबित।
सोनीपत में शादी तोड़ने पर हुई यह गंभीर कार्रवाई।
विभागीय जांच पूरी होने तक कांस्टेबल रहेगा निलंबित।
जागरण संवाददात, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस में तैनात कॉन्स्टेबल पर दहेज की मांग करने और शादी तोड़ने का आरोप लगने के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई की है।
दिल्ली पुलिस की ओर से बताया गया कि कांस्टेबल के कदाचार को गंभीर माना गया है। इसकी वजह से विभागीय कार्रवाई पूरी होने तक उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
दुल्हन पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
यह घटना हरियाणा के सोनीपत की है, जो 20.11.2026 को हुई थी। दुल्हन पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया था कि आरोपी कॉन्स्टेबल ने दहेज में ब्रेजा कार की मांग की थी, लेकिन उसकी बुकिंग नहीं हो पाने के कारण उन्हें ऑरा कार दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी मंडप तक बारात लाकर दुल्हे पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया।
अब मामले की जांच के बीच संबंधित पुलिसकर्मी के आचरण को अत्यंत गंभीरता से लिया गया है और निर्धारित नियमों के अनुसार उनके खिलाफ आवश्यक विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी, CAQM ने 15-20% कमी का रखा लक्ष्य; DM और DC संग हुई मीटिंग