विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली: ऑनलाइन निवेश और टास्क फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपित उत्तराखंड से गिरफ्तार

Published: Tue, 05 May 2026 04:36 PM (IST)

पूर्वी दिल्ली साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन निवेश और टास्क फ्रॉड करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पूर्वी दिल्ली साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन निवेश और टास्क फ्रॉड करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। फाइल फोटो

पूर्वी दिल्ली साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन निवेश और टास्क फ्रॉड करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। फाइल फोटो

HighLights

  1. पूर्वी दिल्ली साइबर पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश किया।

  2. उत्तराखंड से पांच आरोपित गिरफ्तार, म्यूल खाते देते थे।

  3. ₹3.40 लाख से अधिक की ठगी के लिंक सामने आए।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी जिला के साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन निवेश और टास्क फ्रॉड करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपितों को उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से गिरफ्तार किया है। ये आरोपित साइबर ठगों को म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराकर ठगी की रकम को इधर-उधर ट्रांसफर कराने में मदद करते थे।

पुलिस ने इनके पास से पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच में ₹3.40 लाख से अधिक की ठगी से जुड़े लिंक सामने आए हैं।

व्हाट्सऐप के जरिए फंसाया

न्यू अशोक नगर निवासी शशि रंजन भारती को 6 अप्रैल को एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर ठगों ने टास्क और निवेश के नाम पर ₹1,01,869 की ठगी कर ली। शिकायत के बाद साइबर थाना पूर्वी में मामला दर्ज हुआ।

जांच में खुलासा

पुलिस जांच में पता चला कि ठगी की रकम आरोपितों के खातों में पहुंची, जिसे बाद में कई खातों में घुमाकर छिपाने की कोशिश की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों को पकड़ लिया।

ऐसे चलता था नेटवर्क

राज बच्छर और समीर बच्छर अपने खाते देते थे, जबकि रोहित रे, रोहित मिस्त्री और हरीश सरकार अन्य खाते जुटाकर नेटवर्क को सप्लाई करते थे। सभी आरोपित कमीशन पर काम करते थे।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में भारत-अफ्रीका और बिग कैट शिखर सम्मेलनों की मेजबानी, CM ने दिए तैयारियों के निर्देश