विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

40000 बैन ई-सिगरेट के साथ 3 शातिर गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश

Published: Sat, 28 Nov 2026 11:10 AM (IST)

दिल्ली पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय ई-सिगरेट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 40,000 प्रतिबंधित ई-सिगरेट और एक लोडिंग थ्री-व्हीलर बरामद किया है, और आगे की जांच जारी है।

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में गिरोह के तीन सदस्य। फोटो - ANI के एक्स अकाउंट से ली गई

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में गिरोह के तीन सदस्य। फोटो - ANI के एक्स अकाउंट से ली गई

HighLights

  1. दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय ई-सिगरेट गिरोह का पर्दाफाश किया।

  2. तीन आरोपी गिरफ्तार, 40,000 प्रतिबंधित ई-सिगरेट बरामद की गईं।

  3. संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर के पास सिंघू बॉर्डर से हुई गिरफ्तारी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। दिल्ली पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार भी किया है।

दिल्ली पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड, आउटर नॉर्थ जिला ने बैन ई-सिगरेट के ट्रांसपोर्टेशन में शामिल एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर के पास सिंघू बॉर्डर की तरफ एक पुलिस ऑपरेशन के दौरान मोहम्मद अजहर खान, सुजीत जायसवाल और सागर नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

40000 ई-सिगरेट बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 फ्लेवर में 40000 ई-सिगरेट, ट्रांसपोर्टेशन के लिए कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया एक लोडिंग थ्री-व्हीलर बरामद किया है।

पीएस समयपुर बादली में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम, 2019 की धारा 4/7 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब अंतरराज्यीय गिरोह के दूसरों सदस्यों की जांच कर रही है।

(खबर को न्यूज एजेंसी ANI इनपुट से बनाया गया है।)

यह भी पढ़ें- देह व्यापार का भंडाफोड़, स्पा सेंटरों पर छापा पड़ते ही मची भगदड़; दिल्ली पुलिस ने 29 महिलाएं और 15 युवक पकड़े

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।