विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साइबर ठगी के लिए बांटे 70 बैंक खाते, दिल्ली पुलिस ने छह दबोचे; तिहाड़ जेल में बंद आरोपित से जुड़े तार

Published: Tue, 03 Nov 2026 01:39 PM (IST)

दिल्ली पुलिस की आउटर नार्थ जिला साइबर पुलिस ने साइबर ठगी के लिए बैंक खाते और सिम कार्ड उपलब्ध कराने ...और पढ़ें

पुलिस ने चार अलग-अलग मामलों में छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस ने चार अलग-अलग मामलों में छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. साइबर ठगी नेटवर्क पर आउटर नार्थ जिला साइबर पुलिस की कार्रवाई।

  2. छह आरोपित गिरफ्तार, 70 बैंक खाते और सिम कार्ड उपलब्ध कराते थे।

  3. 1.59 करोड़ की ठगी, 74.94 लाख रुपये पीड़ितों को वापस।

राजीव रंजन, बाहरी दिल्ली। साइबर ठगी के लिए बैंक खाते और सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले संगठित नेटवर्क पर आउटर नार्थ जिला साइबर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने चार अलग-अलग मामलों में छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य साइबर अपराधियों को करीब 70 बैंक खाते उपलब्ध करा चुके थे। इन खातों के जरिये ठगी की रकम को इधर-उधर किया जाता था। आरोपितों में चार बैंक खाताधारक और एक डाकिया भी शामिल है। पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े मोहित की पहचान की है, जो तिहाड़ जेल में बंद है।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से सात मोबाइल फोन, आठ एटीएम कार्ड, एक पीओएस मशीन, 10,030 रुपये और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। जांच में इन मामलों से संबंधित नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की 125 शिकायतें मिली हैं। इनमें करीब 1.59 करोड़ रुपये की ठगी का पता चला है।

इसके अलावा, पुलिस ने एपीके आधारित साइबर ठगी मॉड्यूल का पर्दाफाश कर मुख्य आरोपित सौरव को जालंधर से गिरफ्तार किया है। उसके आठ पुराने आपराधिक मामलों का पता चला है। इस मॉड्यूल से करीब 3.73 करोड़ रुपये की ठगी की रकम जुड़ी है। पुलिस हैदराबाद में बैठे संचालकों और अन्य सहयोगियों की भूमिका की जांच कर रही है। पीड़ितों को 74.94 लाख रुपये वापस भी कराए गए।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के वजीराबाद में जमानत पर बाहर आए बदमाश की गोली मारकर हत्या, 2021 के मर्डर का बदला लेने पहुंचा था शूटर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।