विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के राजौरी गार्डन में क्रिकेट सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने मारा छापा, दो आरोपी चढ़े हत्थे

Published: Wed, 25 Nov 2026 05:00 AM (IST)

पश्चिम दिल्ली के राजौरी गार्डन में पुलिस ने क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

राजौरी गार्डन में क्रिकेट सट्टा गिरोह का पर्दाफाश दो गिरफ्तार ( फोटो स्रोत : जागरण )

राजौरी गार्डन में क्रिकेट सट्टा गिरोह का पर्दाफाश दो गिरफ्तार ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. राजौरी गार्डन में क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ हुआ।

  2. पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है।

  3. मोबाइल, लैपटॉप, नकदी गिनने की मशीन बरामद की गई।

मुकेश कुमार ठाकुर, पश्चिम दिल्ली। राजौरी गार्डन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में पुलिस ने क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

आरोपित एक आवासीय मकान की पहली मंजिल से आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवा रहे थे। पुलिस ने मौके से आठ मोबाइल फोन, एक एचपी लैपटाप और नकदी गिनने की मशीन बरामद की है। लैपटाप में सट्टेबाजी से जुड़ा डाटा मिला है।

क्रिकेट मैच पर चल रहा था सट्टा 

पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 21 नवंबर को सुभाष नगर पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल राहुल को सूचना मिली थी कि सुभाष नगर के मकान नंबर 10/67 और 68 की पहली मंजिल पर क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाया जा रहा है।

सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी एसआइ अनुज मोर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मकान पर छापा मारा। वहां दो व्यक्ति क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाते मिले।

दोनों आरोपी गिरफ्तार..

जांच में पता चला कि दोनों आरोपित सट्टा लगाने वालों से मोबाइल फोन पर संपर्क कर रहे थे। वे सट्टे के भाव बता रहे थे और लैपटाप में बेटिंग असिस्टेंट आइ-बुक एप्लीकेशन के जरिये सट्टे का हिसाब दर्ज कर रहे थे। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुभाष नगर निवासी सुखविंदर सिंह और पहाड़गंज निवासी सुनील सचदेवा के रूप में हुई है। राजौरी गार्डन थाने में दिल्ली पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद: मोदीनगर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग का भी आरोप, केस दर्ज 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।