गाजियाबाद: मोदीनगर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग का भी आरोप, केस दर्ज
मोदीनगर में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोपी शुभम पर युवती को पीटने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-1795561245322_m.webp)
मोदीनगर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म ब्लैकमेलिंग का आरोप ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
मोदीनगर में युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म।
आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया।
विरोध करने पर युवती को पीटा और जान से मारने की धमकी।
विकास वर्मा, मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित पर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेलिंग का भी आरोप है।
युवक का रिश्ता कहीं और तय हो गया। इसपर युवती ने विरोध किया तो आरोपित ने उन्हें बुरी तरह पीटा। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
कुछ ही दिन पहले शुरू हुई थी बातचीत..
मोदीनगर की एक कालोनी की युवती की चार साल पहले मुरादनगर के एक युवक से मुलाकात हुई थी। कुछ ही दिन में दोनों के बीच बातें शुरू हो गईं। आरोप है कि युवक घुमाने के बहाने युवती को एक होटल में लेकर गया। वहां उनके साथ दुष्कर्म किया।
मना करने पर युवक ने उन्हें शादी करने का झांसा दिया। युवती ने आरोपित के भरोसे में आकर विरोध नहीं किया। इसके बाद पिछले चार साल से आरोपित उनका शारीरिक शोषण करता रहा। अब कुछ दिन पहले युवती को पता चला कि युवक का कहीं और रिश्ता तय हो गया है।
दी थी अंजाम भुगतने की धमकी..
इसपर युवती युवक के घर गई और विरोध करने लगी। आरोप है कि यहां आरोपित ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर युवती को पीटकर भगा दिया। धमकी दी यदि पुलिस से शिकायत की तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना।
युवती ने इस संबंध में मोदीनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि शुभम व उसके स्वजन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- प्रयागराज के डिग्री कॉलेज में छात्रा से दबंगई, प्रॉक्टर के सामने मारपीट कर फाड़े कपड़े
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।