बदमाशों को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, THAR, 11 लाख नकद और 6 पिस्टल बरामद
दिल्ली के रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ ने बदमाशों और सट्टेबाजों को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले दो मुख्य तस्करों, जोगेंद्र ...और पढ़ें
-1764402752021_v-1794568473360_m.webp)
दिल्ली पुलिस।
HighLights
रोहिणी पुलिस ने दो हथियार सप्लायरों को गिरफ्तार किया।
पांच पिस्टल, एक कट्टा, 24 कारतूस और 11 लाख रुपये जब्त।
आरोपी जोगेंद्र अवैध सट्टेबाजी का नेटवर्क भी चलाता था।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में रोहिणी जिला के स्पेशल स्टाफ बदमाशों व सट्टेबाजों को अवैध हथियार आपूर्ति करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर दो मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पांच अत्याधुनिक पिस्टल और एक कट्टा, 24 कारतूस, 11 लाख रुपये नकद और एक महिंद्रा थार गाड़ी बरामद की गई है। थार से डिलीवरी देने आने के दौरान पुलिस टीम ने इन्हें दबोच लिया।
रोहिणी जिला पुलिस अधिकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए तस्करों के नाम जोगेंद्र उर्फ जाक व जानी उर्फ अक्षय है। दाेनों, किराड़ी सुलेमान नगर के रहने वाले हैं। जोगेंद्र पर पहले से हत्या का एक और मारपीट के दो मामले दर्ज हैं। वहीं जानी पर पहले से हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
12 नवंबर को स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली एक तस्कर रोहिणी इलाके में किसी को हथियार आपूर्ति करने आने वाला है। एसीपी अजमेर सिंह व स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर की टीम ने बेगमपुर इलाके में महिंद्रा थार गाड़ी में हथियारों की डिलीवरी देने पहुंचे जोगेंद्र को दबोच लिया।
अवैध सट्टेबाजी का नेटवर्क
वहीं, तलाशी के दौरान उसके पास से दो अत्याधुनिक पिस्टल, एक कट्टा, 14 कारतूस और 11 लाख रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में सामने आया कि जोगेंद्र, मंगोलपुरी, सुल्तानपुरी और नांगलोई इलाकों में अवैध सट्टेबाजी का नेटवर्क चलाता है। इन अवैध गतिविधियों के चलते उसे स्थानीय विरोधी गिरोहों खासकर हाल ही में स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर राहुल पचपच गिरोह से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं।
अंडरवर्ल्ड और स्थानीय अपराधियों के बीच अपना दबदबा कायम करने, नए लड़कों को गिरोह में भर्ती करने और विरोधी गिरोहों पर वर्चस्व जमाने के लिए जोगेंद्र अपने साथ भारी मात्रा में कैश और हथियार रखता था। वह अन्य स्थानीय बदमाशों को भी अवैध हथियार सप्लाई कर रहा था।
10 कारतूस बरामद किए
इस मामले में बेगमपुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जोगेंद्र से सख्ती से पूछताछ के बाद हथियारों के मुख्य सप्लायर जानी की पहचान हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे भी गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से तीन अत्याधुनिक पिस्टल और 10 कारतूस बरामद किए। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।