विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली पुलिस के घायल जवानों को राहत, 250 से अधिक कर्मियों को मिलेंगे 15 से 25 हजार रुपये

Published: Fri, 06 Nov 2026 02:48 PM (IST)

दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान घायल हुए 250 से अधिक पुलिसकर्मियों के लिए 15 हजार से 25 हजार ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस के 250 से अधिक पुलिसकर्मियों को 15 से 25 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

दिल्ली पुलिस के 250 से अधिक पुलिसकर्मियों को 15 से 25 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

HighLights

  1. घायल पुलिसकर्मियों को दिल्ली पुलिस देगी आर्थिक सहायता।

  2. 250 से अधिक जवानों को मिलेगा 15-25 हजार रुपये।

  3. यह राशि दिल्ली पुलिस वेलफेयर फंड से दी जाएगी।

जागरण संवादाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने इस वर्ष कानून-व्यवस्था से जुड़ी ड्यूटियों के दौरान घायल हुए 250 से अधिक पुलिसकर्मियों के लिए 15 हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों के लिए 25 हजार रुपये और अन्य रूप से चोटिल हुए कर्मियों के लिए 15 हजार रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है।

दिल्ली पुलिस वेलफेयर सोसाइटी फंड से दी जाएगी राशि

अपर पुलिस आयुक्त (जनसंपर्क) राजीव रंजन ने बताया कि यह सहायता राशि दिल्ली पुलिस वेलफेयर सोसाइटी फंड से प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा, "यह वित्तीय सहायता हमारे उन जवानों के समर्पण और बलिदान का सम्मान है जो कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान घायल हुए हैं। हमारे कर्मियों का कल्याण और देखभाल दिल्ली पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।"

2023 से दिया जा रहा है 'आहत वीर सम्मान पत्र'

जारी आदेश के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के डीसीपी (डीसीपी) विशेष व योग्य मामलों में सहायता राशि को बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भी भेज सकते हैं। 2026 में विरोध-प्रदर्शनों और सुरक्षा व्यवस्था के दौरान 250 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने ड्यूटी के दौरान विशेषकर दंगों और विरोध-प्रदर्शनों को संभालते समय या अपराधियों को पकड़ते समय घायल होने वाले जवानों को सम्मानित करने के लिए वर्ष 2023 में 'आहत वीर सम्मान पत्र' की शुरुआत की थी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा PLA का वांटेड क्रिमिनल, मणिपुर पुलिस को UAPA केस में थी एक लाख के इनामी की तलाश

यह भी पढ़ें- दीवाली पर पटाखों से जलने और झुलसने वालों के लिए दिल्ली के अस्पतालों में विशेष तैयारी, बरतें ये सावधानी

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।