दिल्ली में एक करोड़ की रंगदारी न देने पर फाइनेंसर को मारने पहुंचा बदमाश अरेस्ट, अंबाला में लूटा था 1.5 किलो सोना
दिल्ली पुलिस ने रोहिणी के एक फाइनेंसर से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले हरेंद्र नागर को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

आरोपित के पास से दो अवैध पिस्तौल और 14 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
HighLights
दिल्ली पुलिस ने फाइनेंसर से रंगदारी मांगने वाले को पकड़ा।
आरोपी हरेंद्र नागर के पास से अवैध पिस्तौलें मिलीं।
अंबाला में 1.5 किलो सोने की लूट में भी वांछित था।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने रोहिणी स्थित एक फाइनेंसर को निशाना बनाकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी की साजिश रचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से दो अवैध पिस्तौल और 14 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी हरेंद्र नागर उर्फ केडी ने फाइनेंसर से सुरक्षा देने के बदले एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।
हरियाणा में भी लूटकांड को दिया अंजाम
फाइनेंसर द्वारा भुगतान करने से इंकार करने पर वह उसे मारने के इरादे से दिल्ली आया था। अंबाला में सोने की लूटकांड में भी वांछित
नागर हरियाणा के अंबाला के बलदेव नगर थाने में दर्ज एक लूटकांड में भी वांछित था। इस मामले में 18 अगस्त को एक वैन से करीब 1.5 किलोग्राम सोने के जेवर लूटे गए थे।
तकनीकी निगरानी से गिरफ्तारी
क्राइम ब्रांच को 9 सितंबर को नागर के दिल्ली में मौजूद होने और फाइनेंसर को धमकी भरे कॉल करने की जानकारी मिली। तकनीकी निगरानी के जरिए उसकी लोकेशन का पता लगाया गया और रोहिणी सेक्टर-24 में एक नाले के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। तलाशी में उसकी जेब से एक अवैध पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस मिले। बैग से दूसरी पिस्तौल और चार कारतूस तथा पांच और जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
साजिश का खुलासा
पूछताछ में नागर ने बताया कि उसने और उसके सहयोगी दीपक ने फाइनेंसर से एक करोड़ रुपये वसूलने की साजिश रची थी और धमकी भरे फोन किए थे। भुगतान न मिलने पर वह उसे खत्म करने के इरादे से दिल्ली आया था। अंबाला लूटकांड के बारे में नागर ने बताया कि उसने, दीपक, छोटू और कुछ अन्य लोगों ने मिलकर वैन से सोने के जेवर लूटे थे। दीपक लूटे गए जेवर बेचने के लिए ले गया था। इस मामले में हरियाणा पुलिस तीन-चार सहयोगियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
दीपक भौ गैंग से कनेक्शन
नागर के अनुसार, दीपक भौ गैंग से जुड़ा था और उसी ने उसे हथियार और कारतूस मुहैया कराए थे। पिछले अपराध नागर के खिलाफ दिल्ली और हरियाणा में पहले से चार मामले दर्ज हैं, जिनमें फिरौती के लिए अपहरण, धोखाधड़ी, हमला और अवैध हथियार रखने के मामले शामिल हैं। बाकी सहयोगियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।
(पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट पर अकाली दल के नेता चमकौर सिंह धुन गिरफ्तार, पार्टी ने बताया राजनीतिक साजिश
यह भी पढ़ें- अब खुलेगा बारापुला फेज-3 कॉरिडोर, दिल्ली को मिलेगी सिग्नल-फ्री यात्रा; अमित शाह 29 सितंबर को करेंगे उद्घाटन
