विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शाहदरा पुलिस का बड़ा एक्शन, लग्जरी कार से हो रही थी शराब की तस्करी; ऐसे हुआ भंडाफोड़

Published: Mon, 09 Nov 2026 11:17 AM (GMT+05:30)

शाहदरा जिले की एएनटीएफ ने अवैध शराब तस्करी के आरोप में हरीश भाटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके ...और पढ़ें

पुलिस ने 650 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर को दबोचा (AI-Image)

पुलिस ने 650 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर को दबोचा (AI-Image)

HighLights

  1. शाहदरा एएनटीएफ ने अवैध शराब तस्कर को पकड़ा।

  2. आरोपी हरीश भाटी से 650 क्वार्टर शराब बरामद।

  3. तस्करी में प्रयुक्त मारुति अर्टिगा कार भी जब्त।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। शाहदरा जिले की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

आरोपित की पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी हरीश भाटी (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 650 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की है। शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही सफेद रंग की मारुति अर्टिगा कार भी जब्त की गई है।

डीसीपी शाहदरा राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि एएनटीएफ को सूचना मिली थी कि हरीश भाटी सफेद रंग की मारुति अर्टिगा कार में अवैध शराब लेकर कांति नगर रेड लाइट के पास बिहारी कालोनी आने वाला है।

सूचना के आधार पर एएनटीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इसमें एसआइ दीपक, एसआइ शोकिंदर, हेड कांस्टेबल विकास मलिक, राजेश कुमार, पंकज कुमार, विजय, कांस्टेबल अर्जुन और महिला कांस्टेबल शिवानी शामिल थीं।

रेड लाइट के पास घेराबंदी

टीम ने कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में कांति नगर रेड लाइट के पास घेराबंदी कर सफेद रंग की अर्टिगा कार को रोक लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से अवैध शराब 13 बाक्स बरामद हुए।

पुलिस ने कार जब्त कर ली। इस मामले में कृष्णा नगर थाने में छह नवंबर को आबकारी अधिनियम की धारा ल के तहत एफआइआर दर्ज की गई है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह निजी कंपनी में चालक था और दिहाड़ी पर काम करता था।

आर्थिक तंगी के चलते वह अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों के संपर्क में आया और तस्करी करने लगा। पुलिस के अनुसार, आरोपित पहले भी तिमारपुर थाने में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में शामिल रहा है।

यह भी पढ़ें- हाथ में अनार जलाते समय फटा पटाखा, दिल्ली में 10 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत

यह भी पढ़ें- दीवाली पर दिल्ली की हवा हुई बेहद खराब, AQI 404 पहुंचा; मुंबई की हवा राजधानी से बहुत बेहतर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।