विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महिला का भेष बनाकर लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने खोला कई बड़ी वारदातों का राज

By Saurabh PandeyEdited By: Kapil Kumar
Published: Fri, 20 Nov 2026 05:42 PM (IST)

बदमाश महिला का भेष बनाकर सुनसान रास्तों पर राहगीरों को रोकते थे और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें लूट लेते थे।

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दो बदमाश। फोटो स्त्राेत - जागरण

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दो बदमाश। फोटो स्त्राेत - जागरण

HighLights

  1. महिला का भेष बनाकर राहगीरों को लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार।

  2. न्यू उस्मानपुर पुलिस ने मोनू और सागर को किया गिरफ्तार।

  3. लूटे गए 1400 रुपये बरामद, दो लूट की वारदातें सुलझीं।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। सुनसान रास्तों पर महिला के भेष में खड़े होकर राहगीरों से मदद मांगना और फिर उन्हें लूट का शिकार बनाना। न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने लूटपाट के ऐसे तरीके से वारदात करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान लोनी की पूजा कॉलोनी निवासी मोनू उर्फ चाइनीज और साउथ गामड़ी निवासी सागर शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए 1400 रुपये बरामद किए हैं। दोनों की गिरफ्तारी से न्यू उस्मानपुर और शास्त्री पार्क थाना क्षेत्र में हुई लूट की दो वारदातों को सुलझाने का दावा किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 18 नवंबर की तड़के करीब 4 बजे प्लाईवुड लेकर बुराड़ी जा रहा टेंपो ड्राइवर सिग्नेचर ब्रिज के पास पहुंचा। वहां महिला के कपड़ों में खड़े एक व्यक्ति ने मदद के लिए हाथ देकर उसे रोका। ड्राइवर जैसे ही वाहन से नीचे उतरा, महिला के भेष में मौजूद बदमाश ने उसे पकड़ लिया। तभी पीछे से एक अन्य साथी ने ड्राइवर का गला दबा दिया।

इस दौरान दो अन्य बदमाशों ने ड्राइवर का मोबाइल फोन, 2500 रुपये और तीन चाबियां लूट लीं। बदमाशों के चंगुल से निकलने के बाद ड्राइवर ने पुलिस को सूचना दी।

अकेले वाहन ड्राइवर को बनाते थे निशाना

जांच में सामने आया कि मोनू महिला के कपड़े पहनकर सुनसान रास्तों पर खड़ा होता था और अकेले गुजरने वाले वाहन ड्राइवर से मदद मांगकर उन्हें रोकता था। मदद के लिए रुकने वाले ड्राइवर जैसे ही वाहन से नीचे उतरते, आसपास झाड़ियों या सुनसान जगहों पर छिपे उसके साथी अचानक हमला कर लूटपाट करते थे। पुलिस के अनुसार, यमुना खादर इलाके में भी इसी तरीके से वारदात की गई थी।

पूछताछ में दोनों ने शास्त्री पार्क थाना क्षेत्र में बाबा श्याम गिरि मंदिर के पास हुई लूट में भी शामिल होने की बात बताई। पुलिस ने इस वारदात को भी सुलझाने का दावा किया है।

मोनू के खिलाफ पहले से 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि सागर पर पांच मामले दर्ज हैं। इनमें लूट, झपटमारी, चोरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में बन चुका था आतंक का दूसरा 'नाम', एनकाउंटर में ढेर कुख्यात नसीम की पूरी क्राइम कुंडली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।