विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फर्जी दस्तावेज दिखाकर 75 लाख की ठगी करने वाला 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने सहारनपुर से दबोचा

Published: Mon, 21 Sep 2026 05:52 PM (IST)

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 50 हजार के इनामी घोषित अपराधी सरमद अली को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

HighLights

  1. दिल्ली पुलिस ने 50 हजार के इनामी सरमद अली को सहारनपुर से दबोचा।

  2. आरोपी ने फर्जी दस्तावेज दिखाकर 75 लाख रुपये की ठगी की थी।

  3. सरमद अली घोषित अपराधी था, कई राज्यों में आपराधिक इतिहास।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के एंटी एक्सटॉर्शन एंड किडनैपिंग सेल (एईकेसी) ने एक करोड़ रुपये के प्रॉपर्टी फ्रॉड मामले में लंबे समय से फरार चल रहे घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हरिद्वार निवासी सरमद अली (37 वर्ष) के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस ने आरोपी को सहारनपुर से दबोचा है।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

उपायुक्त आईपीएस संजीव कुमार यादव ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी से मामले की आगे की जांच और साक्ष्य जुटाने में काफी मदद मिलेगी। गिरफ्तार आरोपी को संबंधित अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला दिल्ली के सुभाष प्लेस थाने में 2025 में दर्ज एक एफआईआर से संबंधित है। आरोपी सरदम अली ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति को फर्जी दस्तावेज दिखाकर संपत्ति बेचने के नाम पर लगभग 75 लाख रुपये की ठगी की थी। अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी लगातार अपने ठिकाने और पेशे बदल-बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था।

मामले में अदालत की प्रक्रिया से लगातार भागने के कारण रोहिणी कोर्ट (उत्तर-पश्चिम) की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उपासना सतीजा की अदालत ने 12 नवंबर 2025 को उसे 'घोषित अपराधी' करार दिया था।

250 किमी लंबा अंतरराज्यीय ऑपरेशन और गिरफ्तारी

6 सितंबर को एंटी एक्सटॉर्शन एंड किडनैपिंग सेल को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी हरिद्वार के रुड़की इलाके में छिपा हुआ है। तकनीकी निगरानी और खुफिया इनपुट के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने रुड़की (हरिद्वार), सहारनपुर और मेरठ में सघन तलाशी अभियान चलाया। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी निगरानी और स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी की आवाजाही पर लगातार नजर रखी गई।

अंततः 8 सितंबर को पुलिस टीम ने आरोपी सरदम अली को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया, जहां वह जमीन की प्लॉटिंग के नाम पर कुछ अन्य लोगों को ठगने की योजना बना रहा था।

आरोपी का प्रोफाइल और आपराधिक इतिहास

आरोपी सरदम ने 10वीं तक ही पढ़ाई की है। जांच में सामने आया है कि वह एक आदतन अपराधी है और उस पर पहले से भी विभिन्न राज्यों जैसे मध्य प्रदेश के देवास डस्ट्रियल एरिया और हरिद्वार के झबरेड़ा थाने में मुकदमा मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली HC में सवा लाख मुकदमों का बोझ कैसे हो कम? अब भी 60 स्वीकृत पदों पर सिर्फ 50 जज; 4 जल्द होंगे रिटायर

यह भी पढ़ें- नरकटियागंज गोलीकांड में 6 माह से फरार आरोपित दिल्ली से गिरफ्तार, स्थानीय पुलिस की मदद से मिली सफलता