दिल्ली में रोहिणी पुलिस के हत्थे चढ़ा 'बुलेट' बाज ड्रग तस्कर, 310 ग्राम हेरोइन और 2 iPhone जब्त
रोहिणी जिले की नारकोटिक्स स्क्वाड ने बुध विहार इलाके से ड्रग्स तस्कर विशाल को गिरफ्तार किया है। उसके पास से ...और पढ़ें
-1794569072158_m.webp)
तस्करी करने वाला बदमाश गिरफ्तार। AI जनरेटेड इमेज
HighLights
रोहिणी नारकोटिक्स स्क्वाड ने बुध विहार से ड्रग्स तस्कर विशाल को दबोचा।
310 ग्राम उच्च गुणवत्ता की हेरोइन, बुलेट बाइक और दो आईफोन जब्त।
गिरफ्तार विशाल का पुराना आपराधिक इतिहास, ड्रग्स सिंडिकेट की जांच जारी।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रोहिणी जिले की नारकोटिक्स स्क्वाड ने बुध विहार इलाके से शातिर ड्रग्स तस्कर विशाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 310 ग्राम उच्च गुणवत्ता की हेरोइन बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, बरामद हेरोइन की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बुलेट बाइक और दो आईफोन भी जब्त किए हैं।
रोहिणी जिले के डीसीपी का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की सप्लाई पर लगाम कसने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।
पीछा कर दबोचा
इसी कड़ी में एसीपी अजमेर सिंह इंस्पेक्टर राकेश की टीम ने 12 नवंबर को इलाके में गश्त करने के दौरान बुध विहार स्थित ''खट्टे वाला पार्क'' के पास एक बुलेट सवार युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही युवक ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया।
दो आईफोन कब्जे में लिए
वह बुलेट बाइक से लोगों को हेरोइन की आपूर्ति कर रहा था। उसकी पहचान सुल्तानपुरी के रहने वाले विशाल के रूप में हुई। बाइक की तलाशी पर 310 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जो कि एनडीपीएस एक्ट के तहत वाणिज्यिक मात्रा की श्रेणी में आती है। पुलिस ने मौके से उसकी रायल एनफील्ड बुलेट बाइक और दो आईफोन भी कब्जे में ले लिए हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विशाल का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी जुआ अधिनियम और आइपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत दो आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है।
इस संबंध में थाना बुध विहार में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत एफआइआर दर्ज कर विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब इससे पूछताछ कर ड्रग्स सिंडिकेट के आगे और पीछे की कड़ियों को खंगाल रही है, ताकि इस पूरे सप्लाई नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।