विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत बने ADCP, जंतर-मंतर पर छेड़खानी के आरोपों के बीच मिला प्रमोशन

Published: Mon, 05 Oct 2026 10:07 PM (IST)

दिल्ली पुलिस के एसीपी विवेक भगत को एडिशनल डीसीपी के पद पर पदोन्नति दी गई है। यह पदोन्नति जंतर-मंतर पर उन पर लगे छेड़खानी के आरोपों के बीच हुई है।

दिल्ली पुलिस के एसीपी विवेक भगत को एडिशनल डीसीपी के पद पर पदोन्नति। फोटो: इंटरनेट

दिल्ली पुलिस के एसीपी विवेक भगत को एडिशनल डीसीपी के पद पर पदोन्नति। फोटो: इंटरनेट

HighLights

  1. एसीपी विवेक भगत को एडिशनल डीसीपी पद पर पदोन्नति मिली

  2. जंतर-मंतर पर छेड़खानी के आरोपों के बाद चर्चा में थे

  3. पदोन्नति आदेश में विवाद का कोई उल्लेख नहीं है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर 3 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन के दौरान छेड़खानी के आरोपों को लेकर चर्चा में आए दिल्ली पुलिस के एसीपी विवेक भगत को एडिशनल डीसीपी के पद पर पदोन्नति दी गई है।

वह उन 12 DANIPS अधिकारियों में शामिल हैं, जिन्हें विभागीय आदेश के तहत उच्च पद पर प्रमोशन दिया गया है। गौरतलब है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक महिला ने खुद को पत्रकार बताते हुए विवेक भगत पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। 

12 DANIPS अधिकारियों को प्रमोशन

विभागीय आदेश के तहत विवेक भगत को एसीपी से एडिशनल डीसीपी बनाया गया है। उनके साथ 11 अन्य DANIPS अधिकारियों को भी पदोन्नति दी गई है।

विवेक भगत के खिलाफ लगाए गए आरोपों के बीच उनका प्रमोशन आदेश जारी हुआ है। जानकारी के अनुसार, पदोन्नति नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत की गई है।

विवेक भगत का नाम हालिया विवाद के कारण चर्चा में आने के बाद अब प्रमोशन सूची में शामिल होने से यह मामला फिर चर्चा में है। 

यह भी पढ़ें- दिल्ली HC को मिले नए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस नितिन वासुदेव साम्ब्रे को मिली जिम्मेदारी