विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में दूसरे राज्यों की महिलाओं को नहीं मिलेगा फ्री बस का सफर, AAP ने भाजपा के फैसले को बताया गलत

Published: Tue, 03 Mar 2026 02:25 AM (IST)

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार के 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' के फैसले की आलोचना की है। AAP का आरोप ...और पढ़ें

एआई जनरेटेड

एआई जनरेटेड

राज्य ब्यूराे, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने सोमवार को सरकार के सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड बनाने के फैसले की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि इससे दूसरे राज्यों की महिलाओं के अधिकार छिन जाएंगे।

आप के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि जब शहर में रहने वाली हर महिला पहले से ही बिना किसी भेदभाव के डीटीसी बसों में फ्री सफर कर रही है, तो स्मार्ट कार्ड को जरूरी बनाने का कोई मतलब नहीं है।

भारद्वाज ने एक्स पर एक वीडियो मैसेज में कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एक नया मजाक बना रही हैं। वह कहती हैं कि अब महिलाओं को पिंक टिकट के बजाय पिंक कार्ड दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- अब राष्ट्रीय राजनीति में दखल बढ़ाएंगे केजरीवाल, आबकारी घोटाले में राहत से बढ़ा AAP नेताओं का मनोबल

उन्होंने कहा कि अब तक, कोई भी महिला, चाहे वह किसी भी राज्य की हो और दिल्ली में रहती हो, बस में चढ़ सकती थी और फ्री पिंक टिकट ले सकती थी। लेकिन, अब उन्हें पिंक कार्ड बनवाना होगा।