विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बटरफ्लाई पार्क से नीली झील तक, दिल्ली के 5 प्रमुख ग्रीन स्थलों का होगा कायाकल्प; रखरखाव के लिए टेंडर जारी

Published: Tue, 10 Nov 2026 11:11 PM (IST)

दिल्ली के वन एवं वन्यजीव विभाग ने पांच विशेष पार्कों और औषधीय उद्यान के रखरखाव के लिए टेंडर जारी किया ...और पढ़ें

दिल्ली का नीली झील। फोटो-जागरण आर्काइव

दिल्ली का नीली झील। फोटो-जागरण आर्काइव

HighLights

  1. वन एवं वन्यजीव विभाग ने पार्कों के रखरखाव का टेंडर जारी किया।

  2. बटरफ्लाई पार्क, नीली झील सहित पांच हरित स्थलों का होगा विकास।

  3. इन पार्कों की सुंदरता और हरियाली पर 1.85 करोड़ खर्च होंगे।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली मैं सांसों के संकट के बीच पांच विशेष पार्कों और औषधीय उद्यान के रखरखाव को लेकर वन एवं वन्यजीव विभाग ने पहल की है।

विभाग ने बटरफ्लाई पार्क, अरावली पार्क, लाल पार्क, नीली झील और औषधीय उद्यान की देखरेख के लिए टेंडर जारी किया है। चयनित एजेंसी को एक वर्ष तक इन सभी हरित स्थलों के रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

पार्कों के रखरखाव पर खर्च होंगे 85 लाख

इसके लिए अनुभवी एजेंसियों से आवेदन मांगे गए हैं। इस पहल से दिल्ली के इन पांच विशेष पार्कों और औषधीय उद्यान की हरियाली, सुंदरता और रखरखाव को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इनके रखरखाव पर एक करोड़ 85 लाख खर्च होंगे। इनमें तुगलकाबाद क्षेत्र में बटरफ्लाई पार्क साढ़े 20 एकड़ में है और अरावली पार्क 5 एकड़ में फैला है।

नील झील की क्या है खासित?

नीली झील का अपना महत्व है, पर्यावरण प्रेमी इसके रखरखाव को लेकर अदालत तक जा चुके हैं। किशनगढ़ के पास यह एक सुंदर झील है। जिसका पानी नीला रहता है। इसके चारों ओर प्राकृतिक हरियाली है। इन पार्कों में से पहले केवल बटरफ्लाई पार्क में ही कुछ कर्मचारी काम पर लगाए गए थे, वे भी पूरे नहीं थे, वे अब नहीं हैं, अन्य का रखरखाव राम भरोसे था। अब ठीक तरह से इन सभी पार्क की दशा सुधर सकेगी।

दिल्ली का बटरफ्लाई पार्क

बटरफ्लाई पार्क (तितली उद्यान) इसकी स्थापना 2018 में की गई थी। तितलियों के अनुकूल पौधे लगाए गए हैं और उनके लिए प्राकृतिक आवास का संरक्षण किया गया है। इसका उद्देश्य जैव विविधता और पर्यावरण शिक्षा को बढ़ावा देना है। यहां 100 से अधिक प्रजातियों की तितलियां देखने को मिलती हैं।

रंग-बिरंगी तितलियों के बीच घूमना अपने आप में एक शानदार अनुभव रहता है। जुलाई से अक्टूबर तक मानसून और हरियाली के दौरान तितलियों की संख्या अधिक रहती है। यह उनका प्रमुख प्रजनन और सक्रियता का समय रहता है। नवंबर में इस समय इनकी संख्या धीरे-धीरे कम होने लगी है।

अरावली पार्क का महत्व

इसी तरह अरावली पार्क की स्थापना 2017 में की गई थी। इसके माध्यम से अरावली क्षेत्र की स्थानीय वनस्पतियों, प्राकृतिक हरियाली और पारिस्थितिकी के संरक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है।

औषधीय उद्यान औषधीय गुणों वाले पौधों के संरक्षण, उनके महत्व के प्रति जागरूकता और वनस्पति विविधता को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें- मॉर्निंग-ईवनिंग वॉक करने वाले सावधान, बढ़ता प्रदूषण कर सकता है गंभीर बीमार; डॉक्टरों ने दी बचने की सलाह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।