दिल्ली में चार मंजिला मकान हुआ तिरछा, पड़ोसी ने हद से ज्यादा खोद दी जमीन; करीब 20 लोगों की जान पर आफत
पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में पड़ोसी द्वारा गहरी खुदाई के कारण एक चार मंजिला मकान क्षतिग्रस्त होकर झुक गया। ...और पढ़ें

पांडव नगर के बी-ब्लाॅक में नए भवन के निर्माण के लिए की गई गहरी खुदाई से चार मंजिला मकान दरकने लगा। जागरण
HighLights
गहरी खुदाई से चार मंजिला मकान क्षतिग्रस्त होकर झुक गया।
मकान मालिक जय सोनी ने पड़ोसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
एमसीडी ने क्षतिग्रस्त मकान को ध्वस्त करने का नोटिस दिया।
नीतीश कुमार सिंह, पूर्वी दिल्ली। पांडव नगर के बी-ब्लाॅक में नए भवन के निर्माण के लिए की गई गहरी खुदाई से 50 गज के भूखंड पर बना चार मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान में दरारें आने के साथ वह झुक गया।
उस समय पास के प्लाॅट नंबर बी-126 पर जेसीबी से करीब दस फीट गहरी खुदाई की जा रही थी, जबकि क्षतिग्रस्त मकान बी-127 नंबर पर स्थित है। घटना के समय मकान में करीब 15 से 20 लोग मौजूद थे। एहतियातन मकान खाली करा लिया गया।
मकान मालिक जय सोनी का आरोप है कि पड़ोस में गहरी खुदाई के कारण उनके मकान की नींव हिल गई, जिससे इमारत क्षतिग्रस्त हुई। उन्होंने खुदाई कराने वाले भूखंड के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
जय सोनी की मांग है कि मकान को हुए नुकसान और उसे ध्वस्त करने पर होने वाले खर्च का हर्जाना खुदाई कराने वाले को देना चाहिए। वहीं, एमसीडी ने क्षतिग्रस्त मकान को ध्वस्त करने के लिए नोटिस दिया है।
यह भी पढ़ें- यूपी-बिहार वालों को खुशखबरी! दिल्ली से पटना के बीच एक और वंदे भारत एक्सप्रेस का एलान, इन स्टेशनों पर ठहराव
यह भी पढ़ें- सौरव गांगुली के व्यक्तित्व अधिकारों पर विवाद, फिल्म 'दूसरा' के निर्माताओं से दिल्ली HC ने मांगा जवाब
