विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली नर्सरी एडमिशन: जिसका घर जितना पास, उसे मिलेगा उतना फायदा, मिलेंगे एक्स्ट्रा पॉइंट्स भी 

Published: Tue, 24 Nov 2026 05:49 AM (IST)

दिल्ली के निजी स्कूलों में 2027-28 शैक्षणिक सत्र के लिए नर्सरी दाखिले की प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी, जिसमें स्कूल से घर की दूरी को सबसे अधिक महत्व दिया जाएगा।  

दिल्ली में नर्सरी में दाखिला के लिए प्रक्रिया शुरू ( एआई जेनरेटेड इमेज)

दिल्ली में नर्सरी में दाखिला के लिए प्रक्रिया शुरू ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. नर्सरी दाखिले में घर से स्कूल की दूरी को सर्वाधिक महत्व।

  2. भाई-बहन, पूर्व छात्रों के बच्चों को भी मिलेंगे अतिरिक्त अंक।

  3. मनमाने दाखिला मानकों पर शिक्षा निदेशालय की रहेगी कड़ी नजर।

लोकेश शर्मा, नई दिल्ली। दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले की दौड़ शुरू होने से पहले ही अंकों का खेल तेज हो गया है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए स्कूलों ने अपने दाखिला फार्मूले तैयार करने शुरू कर दिए हैं।

इस बार भी दाखिले में सबसे बड़ा दांव घर से स्कूल की दूरी पर लगेगा। यानी स्कूल के जितने करीब घर होगा, बच्चे के दाखिले की संभावना उतनी ही मजबूत हो सकती है।

कई स्कूल नेबरहुड (पड़ोस) को 100 में से 30 से 70 अंक तक देने की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा भाई-बहन और पूर्व छात्र के बच्चों को भी अतिरिक्त अंकों का लाभ मिलेगा।

दोनों माध्यमों से कर सकेंगे आवेदन...

निजी स्कूलों में नर्सरी (बाल वाटिका-1), एलकेजी (बाल वाटिका-2), यूकेजी (बाल वाटिका-3) और पहली कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होगी। अभिभावक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकेंगे।

स्कूलों को अपने दाखिला मानक और उनके लिए निर्धारित अंक 26 नवंबर तक शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड करने हैं। कुछ स्कूलों ने फार्मूला तैयार कर लिया है, जबकि कई इसे अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

तीन श्रेणी में बनाई गई स्कूल

मयूर विहार स्थित विद्या बाल भवन स्कूल ने 100 अंकों का दाखिला फार्मूला तैयार किया है। इसमें नेबरहुड को सबसे ज्यादा 70 अंक दिए गए हैं। स्कूल ने दूरी के आधार पर तीन श्रेणियां बनाई हैं।

शून्य से एक किलोमीटर के दायरे में रहने वाले बच्चों को 70 अंक, एक से आठ किलोमीटर तक वालों को 60 अंक और आठ किलोमीटर से अधिक दूरी वालों को 50 अंक मिलेंगे। वहीं, सिबलिंग के 20 और एल्युमिनी के 10 अंक निर्धारित किए गए हैं।

उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली के कई स्कूल भी पड़ोस के मानक को 30 से 70 अंक तक देने की तैयारी में हैं। ऐसे में स्कूल के आसपास रहने वाले बच्चों को दाखिले की दौड़ में दूसरों के मुकाबले बढ़त मिल सकती है।

स्कूलों के सामने किसी एक मानक के तहत सीटों से अधिक आवेदन आने पर लॉटरी के जरिए चयन करने का विकल्प रहेगा।

मनमाने मानकों पर रहेगी निदेशालय की नजर

शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को दाखिला मानक तय करने की छूट दी है। लेकिन अभिभावकों की शैक्षणिक योग्यता, नौकरीपेशा होना, बच्चों की खेल उपलब्धि, स्कूल परिवहन का इस्तेमाल, नशा या धूम्रपान नहीं करने और पहले आओ-पहले पाओ जैसे आधारों पर अंक देने पर रोक लगाई है। इन नियमों के उल्लंघन की निगरानी जिला स्तर पर गठित मॉनिटरिंग सेल करेंगे।

यह भी पढ़ें- जिला स्कूल मुजफ्फरपुर की बदहाली देख आयुक्त ने पूछा यह स्कूल है या ढाबा, बनाया श्रमदान का प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।