विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर पूर्वी दिल्ली में अवैध धंधों पर फूटा पार्षदों का गुस्सा, अधिकरियों को मिली चेतावनी, जल्द कार्रवाई की उठी मांग

Published: Mon, 23 Nov 2026 04:06 AM (IST)

उत्तर-पूर्वी दिल्ली जोन की वार्ड कमेटी बैठक में पार्षदों ने अवैध ओयो होटल, पार्किंग, प्रदूषण और गंदगी जैसी समस्याओं पर अधिकारियों को घेरा। उन्होंने निगम की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध धंधों और निगम की लापरवाही पर पार्षदों का गुस्सा ( एआई जेनरेटेड इमेज)

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध धंधों और निगम की लापरवाही पर पार्षदों का गुस्सा ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. पार्षदों ने अवैध ओयो होटलों और पार्किंग का मुद्दा उठाया।

  2. गंदगी, अतिक्रमण और प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर चिंता व्यक्त की।

  3. अधिकारियों पर लापरवाही और फोन न उठाने का आरोप लगाया।

नितेश कुमार, पूर्वी दिल्ली। निगम उत्तर-पूर्वी जोन में गदंगी से लेकर अवैध धंधें निगम की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। कहीं गेस्ट हाउस के लाइसेंस पर ओयो होटल चल रहे हैं, तो कहीं बिना अग्निशमन विभाग की मंजूरी के लोगों की सुरक्षा खतरे में है।

अवैध पार्किंग, खुले में कूड़ा डालने और प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी रोक नहीं लग पा रही है। उत्तर-पूर्वी जोन की वार्ड कमेटी बैठक में पार्षदों ने इन्हीं समस्याओं को लेकर अधिकारियों पर हमलावर दिखे। इस दौरान पार्षद अधिकारियों के रवैये पर भी जमकर गुस्सा जाहिर करते नजर आए।

अतिक्रमण का उठा मुद्दा

कर्दमपुरी के पार्षद मुकेश बंसल ने कब्रिस्तान और श्मशान घाट के आसपास अतिक्रमण का मामला उठाया। उन्होंने बताया कि करदमपुरी पुलिया पर अतिक्रमण के कारण अंतिम यात्रा निकालने में भी परेशानी होती है।

पूर्व चेयरमैन पुनीत शर्मा और मौजपुर के पार्षद अनिल गौड़ ने गेस्ट हाउस के लाइसेंस पर चल रहे ओयो होटलों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कई प्रतिष्ठानों में अग्निशमन विभाग की मंजूरी नहीं है और बाहर निकलने के रास्ते भी सीमित हैं।

जिम्मेदारी के बावजूद भी डाला जा रहा कूड़ा

अनिल गौड़ ने अपने वार्ड में दूसरे वार्डों का कूड़ा डाले जाने पर नाराजगी जताई। गोकुलपुरी के पास खुले कूड़ा संपीड़न केंद्र पर पार्षदों ने मेट्रो वेस्ट कंपनी की लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि देखभाल और मरम्मत की जिम्मेदारी होने के बावजूद खुले में कूड़ा डाला जा रहा है।

पार्षद मोहिनी जिनवाल ने रोड नंबर-70 और कब्रिस्तान रोड पर टूटे ढलाव घरों तथा अवैध पार्किंग से हो रही समस्या को लेकर सवाल खड़ी की। नेहरू विहार के पार्षद अरुण भाटी ने करावल नगर रोड पर अवैध पार्किंग और आवारा पशुओं के साथ सफाई व्यवस्था का मुद्दा उठाया।

अवैध फैक्ट्रियां पर भी जताई गई चिंता

वहीं, जोन चेयरमैन पंकज लूथरा ने कबीर नगर की प्रदूषण फैलाने वाली अवैध फैक्ट्रियों पर चिंता जताई। उन्होंने इनके स्वास्थ्य और यमुना पर पड़ने वाले असर को गंभीर बताते हुए संबंधित विभागों को निरीक्षण के निर्देश दिए।

बैठक में अधिकारियों द्वारा पार्षदों के फोन नहीं उठाने और कामकाज की जानकारी नहीं देने की शिकायतें भी सामने आईं।

चेयरमैन ने अवैध ओयो होटलों की जांच की जिम्मेदारी डीएचओ को सौंपते हुए अगली बैठक में रिपोर्ट पेश करने और जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में जोन उपायुक्त अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी और पार्षद मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए ड्रोन से होगा पानी का छिड़काव, सफल हुआ ट्रायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।