विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए ड्रोन से होगा पानी का छिड़काव, सफल हुआ ट्रायल

Published: Mon, 23 Nov 2026 03:51 AM (IST)

रेलवे निर्माण से उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने के लिए अक्षरधाम क्षेत्र में ड्रोन से पानी के छिड़काव का सफल परीक्षण किया गया।

प्रदूषण कम करने को ड्रोन से होगा पानी का छिड़काव, हुआ ट्रायल  ( फोटो स्रोत : जागरण )

प्रदूषण कम करने को ड्रोन से होगा पानी का छिड़काव, हुआ ट्रायल ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. अक्षरधाम में रेलवे निर्माण से उड़ती धूल नियंत्रित करने को ट्रायल।

  2. ड्रोन से पानी छिड़काव के बाद AQI में महत्वपूर्ण सुधार दिखा।

  3. यह नई तकनीक प्रदूषण नियंत्रण में मैनुअल तरीकों से बेहतर।

सौरभ पांडेय, पूर्वी दिल्ली। रेलवे के निर्माण कार्य से उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने के लिए अक्षरधाम क्षेत्र में ड्रोन से पानी का छिड़काव करने का ट्रायल किया गया। अक्षरधाम खेल गांव में धोबीघाट के पास रेलवे निर्माण क्षेत्र में ड्रोन से छिड़काव किया गया।

इससे पहले यहां मैनुअल तरीके से पानी का छिड़काव किया जा रहा था। लेकिन, अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने पर नई तकनीक का प्रयोग किया गया। ड्रोन जमीन पर रखे पानी के टैंक से पाइप से जुड़ा था और लगभग सौ मीटर ऊपर से छिड़काव किया।

ड्रोन से किया गया छिड़काव..

नगर निगम पूर्वी जोन के उपायुक्त अजहरुद्दीन काजी ने बताया कि आनंद विहार के बाद अक्षरधाम ऐसा क्षेत्र था जहां रेलवे के निर्माण के चलते लगातार धूल उड़ रही थी। इसके चलते यहां का एक्यूआई लगातार 300 से ऊपर बना हुआ था।

इसके देखते हुए पूर्वी जिले के वायु प्रदूषण नियंत्रण के नोडल सचिव वीके बिधूड़ी ने अक्षरधाम क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रयोग के तौर पर ड्रोन से छिड़काव करवाया गया। आंकड़ों की मानें तो लगभग 35्0 के आसपास चल रहा एक्यूआई तीन सौ से नीचे आ गया।

इसके बाद रेलवे के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ड्रोन प्रदाता कंपनी से बात कर उन्हें पानी मुहैया करवाएं और इसका इस्तेमाल करें। अब कंपनी से बात कर ड्रोन की लागत और पानी की उपलब्धता पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

उपायुक्त ने बताया कि अभी तक निगम यहां टैंकरों से पानी छिड़काव कर रहा था। लेकिन, टैंकरों के आने जाने में ही काफी धूल उड़ती थी, जिससे प्रदूषण बढ़ता था। इसके अलावा पानी खत्म होने पर टैंकर को दोबारा पानी लेने जाना पड़ता था, इस दौरान प्रदूषण बढ़ जाता था। इसके चलते नया प्रयोग किया गया है।

ऐसे काम करेगा ड्रोन

वर्ष 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार में भी आनंद विहार पर ड्रोन से छिड़काव का ट्रायल किया गया था। हालांकि योजना ठंडे बस्ते में चली गई।

हालांकि इस योजना में ड्रोन के साथ ही 15 लीटर का टैंक लगाया गया था, पानी खत्म होने पर इसे बार-बार भरना पड़ता था। नए प्रयोग के दौरान लगभग चार फीट के ड्रोन में एक पाइप अटैच रहेगा।

यह पाइप नीचे से एक टैंक और मोटर से अटैच रहेगा। मोटर से पानी ऊपर भेजा जाएगा और ड्रोन से इसका छिड़काव होगा। लगभग सौ मीटर की ऊंचाई पर ड्रोन उड़ेगा और छिड़काव करेगा। अधिकारियों का कहना है कि यह ड्रोन पेड़ों पर जमा मिट्टी को भी हटाने में लाभकारी होगा।

ड्रोन सुबह से शाम तक लगातार चलाने की योजना है। जबतक निर्माण कार्य चलेगा तबतक इसे चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 'अब अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र जरूरी...', दिल्ली में गैस्ट हाउस संचालकों पर सख्ती, अब चौथी मंजिल पर भी लगा प्रतिबंध

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।