विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के क्लब में बाउंसरों की पिटाई से युवक की मौत, मेट्रो में सीट से लेकर बीयर गिरने जैसी बातों में क्यों बहा खून?

Published: Tue, 13 Oct 2026 07:50 AM (IST)

दिल्ली के एक नाइटक्लब में बीयर गिरने पर हुए झगड़े में बाउंसरों पर 29 वर्षीय युवक दलजीत को पीट-पीटकर मार ...और पढ़ें

दिल्ली में एक नाइटक्लब के बाउंसरों ने महिला पर बीयर गिरने के कारण हुए झगड़े में 29 वर्षीय युवक को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। एआई इमेज

दिल्ली में एक नाइटक्लब के बाउंसरों ने महिला पर बीयर गिरने के कारण हुए झगड़े में 29 वर्षीय युवक को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। एआई इमेज

HighLights

  1. नाइटक्लब में बीयर गिरने पर शुरू हुआ झगड़ा।

  2. बाउंसरों और वेटर ने युवक को पीट-पीटकर मारा।

  3. पुलिस ने कुछ आरोपियों को किया गिरफ्तार, जांच जारी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी में एक नाइटक्लब के बाउंसरों ने महिला पर बीयर गिरने के कारण हुए झगड़े में 29 वर्षीय युवक को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह घटना शनिवार देर रात सराय रोहिल्ला पुलिस स्टेशन इलाके के एक नाइटक्लब में हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी संदिग्धों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।

और बाउंसरों ने युवक को पीटना शुरू कर दिया

पेशे से ड्राइवर मृतक दलजीत रघुवीर नगर का रहने वाला था। सूत्रों ने बताया कि उसके परिवार में पत्नी, आठ साल का बेटा और पिता हैं। दलजीत अपने कुछ दोस्तों के साथ क्लब गया था, तभी उनमें से एक ने एक महिला पर बीयर गिरा दी। इस घटना के बाद बहस शुरू हो गई, जिसके बाद क्लब के बाउंसरों ने कथित तौर पर दलजीत के साथ मारपीट की।

डंडों और कांच की बोतलों से पीटा

सूत्रों ने बताया कि दलजीत और उसके दोस्तों द्वारा माफी मांगने के बावजूद हमला जारी रहा। क्लब के वेटर भी उन्हें डंडों और कांच की बोतलों से पीटने में शामिल हो गए। जब उन्होंने भागने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उन्हें वापस अंदर खींच लिया और फिर से पीटा।

इससे दलजीत को सबसे गंभीर चोटें आईं। दलजीत के दोस्त उसे रघुवीर नगर स्थित उसके घर ले गए, जहां वह घर के दरवाज़े के पास गिर पड़ा। इसके बाद उसे गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दिल्ली के लोगों में इतना गुस्सा क्यों भरा है?

कुछ दिन पहले ही दिल्ली मेट्रो में भी सीट पर बैठने को लेकर एक पूर्व आईएएस और उसके वकील बेटे पर शख्स को पीटा था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। उसके बाद अब एक क्लब में हुई इस वारदात ने सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर लोगों में इतना गुस्सा क्यों भरा हुआ है?

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर हुए विवाद में घायल शख्स की मौत, Ex IAS और वकील बेटे ने किया था हमला; दोनों अरेस्ट

यह भी पढ़ें- विरोध प्रदर्शन रोकने का अधिकार है, पर घर में घुसकर नजरबंद कैसे कर सकती है दिल्ली पुलिस? HC ने मांगा जवाब