विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन में टहल रही गाय, यात्रियों की सुरक्षा और रखरखाव के दावों की खुली पोल

By Saurabh PandeyEdited By: Kushagra Mishra
Published: Wed, 18 Nov 2026 05:55 PM (IST)

दिल्ली के कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन परिसर में एक गाय देखी गई, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ...और पढ़ें

दिल्ली के कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन के अंदर घुसी गाय। फोटो: इंटरनेट

दिल्ली के कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन के अंदर घुसी गाय। फोटो: इंटरनेट

HighLights

  1. कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन परिसर में गाय देखी गई।

  2. सोशल मीडिया पर गाय की तस्वीर वायरल हुई।

  3. मेट्रो सुरक्षा और साफ-सफाई पर उठे सवाल।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वार के पास परिसर के अंदर एक गाय दिखाई देने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने गाय की फोटो इंटरनेट मीडिया पर साझा की, जिसके बाद यह फोटो प्रसारित हो रही है।

मेट्रो स्टेशन जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थान के परिसर में गाय के पहुंचने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

साथ ही परिसर की साफ-सफाई और रखरखाव को लेकर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि मेट्रो परिसर में बाहरी जानवरों का प्रवेश रोकने के लिए पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के अशोक विहार में नाले में मिला बच्चे का शव, वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया के पास मचा हड़कंप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।