दिल्लीवालों के लिए अच्छी खबर, नए राशन कार्ड बनने शुरू; घर बैठे ऑनलाइन करें आवेदन
दिल्ली सरकार ने नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है, जिससे नागरिकों को ...और पढ़ें
-1779826101785_m.webp)
दिल्ली में नए राशन कार्ड बनने शुरू। (एआई से निर्मित ग्राफिक्स)
HighLights
दिल्ली में नए राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया शुरू।
e-District पोर्टल से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन।
आय सीमा ₹1.20 लाख तक बढ़ाई गई।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। अब नागरिक घर बैठे e-District Portal के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले बंद पड़ी इस सुविधा को फिर से शुरू करने से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों में आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, फैमिली इनकम सर्टिफिकेट और परिवार के सभी सदस्यों का विवरण शामिल है। सरकार ने राशन कार्ड के लिए आय सीमा भी बढ़ा दी है। पहले ₹1 लाख तक की वार्षिक आय वाले परिवार योग्य थे, अब इसे बढ़ाकर ₹1.20 लाख कर दिया गया है।
₹2.5 लाख तक की आय वाले परिवारों को भी राशन कार्ड का लाभ
सरकार का कहना है कि जल्द ही ₹2.5 लाख तक की आय वाले परिवारों को भी राशन कार्ड का लाभ दिया जाएगा। इससे मध्यम वर्ग के अधिक परिवारों को सस्ता अनाज मिल सकेगा। इच्छुक व्यक्ति दिल्ली सरकार के e-District पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
