CBI ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर को 10 हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
सीबीआई ने दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर विनोद कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए ...और पढ़ें
-1779475770128_m.webp)
HighLights
सीबीआई ने असिस्टेंट कमिश्नर विनोद कुमार को पकड़ा।
राशन कार्ड आवंटन के लिए 10 हजार रिश्वत ली।
पुष्प विहार कार्यालय से हुई गिरफ्तारी, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सीबीआई ने दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर को 10 हजार रिश्वत लेते दक्षिण दिल्ली के पुष्प विहार स्थित ऑफिस से गिरफ्तार कर लिया है। उनपर राशन कार्डों के आवंटन और वितरण के बदले अवैध वसूली करने का आरोप है।
असिस्टेंट कमिश्नर का नाम विनोद कुमार है। पुष्प विहार स्थित एशियन मार्केट कार्यालय में वह कई साल से बतौर असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर तैनात थे।
20 मई को आरोपित के खिलाफ एक शिकायत दर्ज
सीबीआई के मुताबिक 20 मई को आरोपित के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि विनोद कुमार ने 475 राशन कार्डों के आवंटन के लिए प्रति कार्ड 100 रुपये के हिसाब से रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता की दुकान सहित आसपास की प्रत्येक राशन दुकान को करीब 120 राशन कार्ड आवंटित किए जाने थे।
इस हिसाब से आरोपित अधिकारी ने शिकायतकर्ता से कुल 12,000 रुपये की घूस की मांग की थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद, सीबीआई की टीम ने 21 मई को उन्हें 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।
वितरण प्रक्रिया में सीधे तौर पर भ्रष्टाचार से जुड़ा
सीबीआई इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह मामला राष्ट्रीय राजधानी में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा किए जाने वाले राशन कार्ड आवंटन और वितरण प्रक्रिया में सीधे तौर पर भ्रष्टाचार से जुड़ा है। जांच एजेंसियां अब इस बात का पता लगा रही हैं कि क्या आरोपित अधिकारी ने इलाके के अन्य राशन दुकानदारों से भी इसी तरह की अवैध वसूली की थी।
सीबीआई की टीमें आरोपित के ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं और राशन कार्ड वितरण से जुड़े आधिकारिक दस्तावेज व लेन-देन के रिकार्ड को खंगाल रही हैं। इस मामले में विभाग के कुछ अन्य अधिकारियों से भी पूछताछ की जा सकती है, ताकि यह साफ हो सके कि इस भ्रष्टाचार के पीछे कोई बड़ा सिंडिकेट या नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा है।
