विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न, अगले 2 घंटे में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट; 80kmph की रफ्तार से चलेगी हवा

Published: Sat, 23 May 2026 09:03 AM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बाद मौसम ने करवट ली है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए ...और पढ़ें

IMD ने दिल्ली एनसीआर के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट। फोटो: आईएमडी

IMD ने दिल्ली एनसीआर के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट। फोटो: आईएमडी

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली अचानक करवट

  2. IMD ने आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

  3. 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भीषण गर्मी और हीटवेव के बाद दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने यूटर्न ले लिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली और एनसीआर के लिए अगले दो से तीन घंटों के दौरान खराब मौसम की चेतावनी जारी की है।

विभाग के अनुसार राजधानी और आसपास के इलाकों में धूलभरी आंधी के बाद गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली चमकने की संभावना है।

दिल्ली के सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट 

मौसम विभाग ने दिल्ली के सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चेतावनी में कहा गया है कि 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर हवा की गति 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की आशंका है।

एनसीआर के इन जिलों में IMD का अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के अलावा सोनीपत, खारखौदा, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, पलवल, नूंह और आसपास के क्षेत्रों में भी धूलभरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों और कमजोर ढांचों के नीचे खड़े होने से बचें, सड़क और ट्रैफिक की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करें तथा अनावश्यक बाहर निकलने से बचें।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू, लू के थपेड़ों और भीषण गर्मी से मिली राहत