विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लाल किला मेट्रो स्टेशन पर अवैध पार्किंग का खेल जारी, एमसीडी और पुलिस मौन

Published: Sat, 23 May 2026 08:45 AM (GMT+05:30)

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ मौसम का मिजाज बदल गया है और कई शहरों में बूंदाबांदी हुई है। इन ...और पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू। जागरण

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू। जागरण

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ मौसम बदला।

  2. कई शहरों में बूंदाबांदी शुरू हुई, गर्मी से राहत।

  3. भीषण गर्मी से परेशान लोगों को मिली बड़ी राहत।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली समेत एनसीआर के कई शहरों में बूंदाबांदी हुई है। 

वहीं, बारिश की फुहारों से लोगों को बड़ी राहत मिली है। कई दिनों से भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया था।

बता दें कि फरीदाबाद में बूंदाबांदी हुई तो नोएडा और गुरुग्राम में काले बादल छाए हुए हैं। हालांकि, मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

WhatsApp Image 2026-05-23 at 09.36.09  

राजधानी दिल्ली में इतनी भीषण गर्मी पड़ रही थी कि हीट स्ट्रोक के भी कई गंभीर मामले सामने आए थे। उधर, मौसम विभाग ने भी 28 मई तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

6 दिन का ऑरेंज अलर्ट

कल यानी शुक्रवार को दिल्ली में साफ आसमान व तेज धूप में तल्ख गर्मी की चुभन बरकरार रही। लोधी रोड पर लू वाले हालात भी बने रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर जाएं तो आगामी 6 दिन तक ऑरेंज अलर्ट अभी बना रहेगा।

शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक 29.3 डिग्री जबकि, अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 34 से 19 प्रतिशत रहा।

सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री की दृष्टि से रिज क्षेत्र जबकि सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री के लिहाज से राजघाट दिल्ली के सबसे गर्म इलाके रहे।

यह भी पढ़ें- कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत? पश्चिमी गर्म हवाओं से लंबा खींच सकता है दौर

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने की संभावना है। कुछ जगह लू भी चलेगी। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवा चलने के आसार हैं। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 44 और 28 डिग्री के आसपास रह सकता है।