दिल्ली में दो नाबालिगों ने की बदमाश 'सोनू कांचा' की हत्या, रुपये छीनने का था विवाद; दोनों आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी में रुपये छीनने से परेशान होकर दो नाबालिगों ने एक बदमाश सोनू कांचा की चाकू ...और पढ़ें
-1773618549239_v-1794628243536_m.webp)
वारदात के बाद मामले की जांच करती पुलिस। सोशल मीडिया
HighLights
नंद नगरी में दो नाबालिगों ने बदमाश की हत्या की।
बदमाश सोनू कांचा रुपये छीनकर परेशान करता था।
पुलिस ने दोनों नाबालिगों को गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। दिल्ली में नंद नगरी इलाके में रुपये छीनने से परेशान होकर दो नाबालिगों ने गुरुवार देर रात एक बदमाश की पार्क में चाकू से ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी। नशा करने का पदार्थ खरीदने के लिए बदमाश ने दीवाली पर नाबालिगों से रुपये छीने थे। मृतक की पहचान नेपाल मूल के सोनू कांचा के रूप में हुई है।
नंद नगरी थाना पुलिस ने हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को पकड़ा है। उनकी उम्र 16 व 17 वर्ष है। पुलिस ने नाबालिगों के पास से चाकू भी बरामद कर लिया है। बदमाश सोनू कांचा पर लूट झपटमारी समेत 15 आपराधिक केस दर्ज थे।
पुलिस को देर रात सूचना मिली
पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर रात 12:30 बजे सूचना मिली कि गगन सिनेमा के पास पार्क में खून से लथपथ एक युवक का शव पड़ा है। पास ही शराब की बोतल व ग्लास भी है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नाबालिगों से छीने थे रुपये
वहीं, दोनों नाबालिगों ने पूछताछ में बताया कांचा उनसे मारपीट करता था और कहता था कि वे उसके लिए लूट व झपटमारी करें। दीवाली पर दोनों नाबालिगों को घर से जो रुपये मिले थे, कांचा ने वो रुपये दोनों से छीन लिए।
इसके बाद दोनों नाबालिगों ने कांचा की हत्या की योजना बनाई। उन्होंने एक दुकान से तीन सौ रुपये का चाकू खरीदा। चाकू लेकर वह पार्क गए। कांचा शराब पी रहा था, उसी दौरान उन्होंने पेट, सीने, व कमर पर पांच से छह वार कर कांचा की हत्या कर दी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।