विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत, प्रदर्शन के चलते बंद किए गए सभी 6 स्टेशन दोबारा खुले

Published: Mon, 12 Oct 2026 05:43 PM (IST)

कांग्रेस के प्रदर्शन के कारण सुरक्षा कारणों से बंद किए गए दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशन अब पूरी तरह से ...और पढ़ें

बंद किए गए सभी 6 मेट्रो स्टेशन खोले गए। फोटो: आर्काइव

बंद किए गए सभी 6 मेट्रो स्टेशन खोले गए। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. कांग्रेस प्रदर्शन के कारण बंद छह मेट्रो स्टेशन खुले

  2. डीएमआरसी ने सभी प्रवेश-निकास द्वार बहाल किए

  3. यात्रियों के लिए इंटरचेंज सुविधा भी उपलब्ध

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। सोमवार (12 अक्टूबर) को SIR के खिलाफ प्रदर्शन के चलते सुरक्षा कारणों से बंद किए गए छह मेट्रो स्टेशनों के सभी एंट्री और एग्जिट गेट अब खोल दिए गए हैं।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने अपने एक्स अकाउंट के जरिए यह जानकारी साझा की है। सभी संबंधित मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध है।

छह मेट्रो स्टेशनों के गेट खुले

डीएमआरसी के अनुसार, दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार अब खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही संबंधित स्टेशनों पर यात्रियों के लिए ट्रेन बदलने की सुविधा भी बहाल है।

इससे पहले सुरक्षा कारणों से 12 अक्टूबर को सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक छह मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद रखने की सूचना दी गई थी।

ये छह स्टेशन थे बंद

सुरक्षा कारणों से जिन छह मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद रखे गए थे, उनमें पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट (केंद्रीय सचिवालय) और बाराखम्बा रोड मेट्रो स्टेशन शामिल थे।

सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं थीं समीक्षा

डीएमआरसी की ओर से पहले बताया गया था कि सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा करेंगी और उसी के अनुसार आवश्यक अपडेट साझा किए जाएंगे। अब सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट खोलने की जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें- 'अब पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा', दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शन स्थल का दर्जा खत्म करने पर CJP ने बोला हमला