छठ व्रतियों की सुविधा के लिए सोमवार को सुबह 4:30 बजे से दौड़ेगी दिल्ली मेट्रो, 15 मिनट के अंतराल पर मिलेगी ट्रेन
दिल्ली मेट्रो छठ पूजा के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सोमवार को सुबह 4:30 बजे से अपनी सेवाएं शुरू करेगी।

दिल्ली मेट्रो। फोटो-जागरण आर्काइव
HighLights
दिल्ली मेट्रो सुबह 4:30 बजे से सेवाएं शुरू करेगी छठ पूजा हेतु।
श्रद्धालुओं को घाटों तक पहुंचने में मिलेगी विशेष सुविधा।
सभी लाइनों पर 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें उपलब्ध होंगी।
संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। छठ पूजा पर उषा अर्घ्य देने जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो सोमवार को सुबह 4:30 बजे से अपनी सेवाएं शुरू करेगी।
सामान्य दिनों की तुलना में मेट्रो का परिचालन दो घंटे पहले शुरू किया जाएगा। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
DMRC ने दी जानकारी
डीएमआरसी के अनुसार, सोमवार को मेट्रो नेटवर्क के सभी टर्मिनल स्टेशनों से एक साथ ट्रेनें चलनी शुरू होंगी, ताकि छठ व्रती और श्रद्धालु सुबह समय पर घाटों और पूजा स्थलों तक पहुंच सकें। नियमित राजस्व सेवाएं शुरू होने तक सभी मेट्रो लाइनों पर 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी।
इसके बाद मेट्रो का परिचालन निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार होगा। छठ महापर्व के चार दिवसीय अनुष्ठान के अंतिम दिन सोमवार को व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करेंगे।
यह भी पढ़ें- छठ पर्व पर डूबते सूर्य की आराधना करने सोनिया विहार पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, कपिल मिश्रा और मनोज तिवारी भी आए नजर