विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पर्व पर डूबते सूर्य की आराधना करने सोनिया विहार पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, कपिल मिश्रा और मनोज तिवारी भी आए नजर

Published: Sun, 15 Nov 2026 05:07 PM (IST)

छठ महापर्व पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार घाट पर छठ महापर्व के दौरान डूबते सूर्य की अराधना की।

HighLights

  1. सीएम रेखा गुप्ता सोनिया विहार छठ घाट पर पहुंचीं।

  2. छठ महापर्व पर डूबते सूर्य की अराधना की।

  3. मंत्री कपिल मिश्रा संग व्रतियों का अभिवादन किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली समेत पूरे देश में छठ महापर्व मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सोनिया विहार में घाट पर पहुंची। उनके साथ दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा और मनोज तिवारी भी वोट पर सवार नजर आए।

सोनिया विहार के छठ घाट पर पहुंचकर सीएम रेखा गुप्ता ने डूबते सूर्य की अराधना की। नांव से घूमते हुए उन्होंने घाट पर पहुंचे व्रतियों का अभिवादन किया।

WhatsApp Image 2026-11-15 at 4.54.14 PM

कपिल मिश्रा और मनोज तीवारी भी साथ आए नजर

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ दिल्ली के मंत्री कपील मिश्रा और सांसद मनोज तिवारी भी बोट पर सवार नजर आए। इस दौरान उन्होंने छठी माईया का गीत भी सुनाया। 

Delhi - 2026-11-15T171753.392

मनोज तिवारी पीले रंग का कुर्ता-धोती और सिर पर गमछा बांधकर घाट पर पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी सुरभि तिवारी ने ढलते सूर्य को अर्घ्य दिया।

Delhi - 2026-11-15T172420.785

घाट पर भारी संख्या में लोग ढ़लते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे। सीएम रेखा गुप्ता ने सभी व्रतियों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

यह भी पढ़ें- दुबई के बाद अब किर्गिस्तान से भारत लाया जा रहा सोना, IGI एयरपोर्ट पर 3.21 करोड़ का गोल्ड जब्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।