विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में 9 मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले: क्यों लिया गया फैसला? यात्रा करने से पहले देख लें लिस्ट

Published: Sun, 22 Feb 2026 08:40 PM (IST)Updated: Sun, 22 Feb 2026 11:03 PM (IST)

दिल्ली सरकार ने 9 मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले हैं। राज्य नाम प्राधिकरण की अध्यक्ष मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व ...और पढ़ें

नाम बदलने का प्रस्ताव दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) में सुझाए गए थे।

नाम बदलने का प्रस्ताव दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) में सुझाए गए थे।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने मेट्रो के सात स्टेशनों के नामों में संशोधन और दो स्टेशनों के नामों में बदलाव किया है। राज्य नाम प्राधिकरण (एसएनए) की चेयरमैन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में यह फैसला लिया गया है। वहीं, कुछ नाम वैसे ही रखे गए हैं, जैसे दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) में सुझाए गए थे।

12 नाम यथावत रखने का फैसला

सीएम ने कहा कि मेट्रो स्टेशन सिर्फ आने-जाने की जगह नहीं होते, बल्कि वे उस इलाके की पहचान और सांस्कृतिक महत्व को भी दर्शाते हैं, इसलिए हर नाम पर गंभीरता से विचार करके ही अंतिम निर्णय लिया गया है। इन नामों में संशोधन संबंधित क्षेत्रों की स्थानीय पहचान और स्पष्ट दिशा संकेत को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

इस निर्णय की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री व प्राधिकरण की चेयरमैन ने बताया कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) में प्रस्तावित 21 स्टेशनों के नामों की समीक्षा करते हुए प्राधिकरण ने 12 नाम यथावत रखने का फैसला लिया तथा सात नामों में संशोधन और दो स्टेशन का नाम परिवर्तित करने का निर्णय लिया है।

यथावत रखे गए नाम

  • मजलिस पार्क
  • भलस्वा
  • हैदरपुर बादली मोड़
  • दीपाली चौक
  • यमुना विहार
  • भजनपुरा
  • खजूरी खास
  • सूरघाट
  • झड़ौदा माजरा
  • बुराड़ी
  • पुष्पांजलि
  • मौजपुर-बाबरपुर

स्टेशनों के संशोधित नाम

  • उत्तरी पीतमपुरा-प्रशांत विहार (पूर्व नाम: प्रशांत विहार)
  • जगतपुर-वजीराबाद (पूर्व नाम: जगतपुर)
  • नानक प्याऊ-डेरावल नगर (पूर्व नाम: डेरावल नगर)
  • खानपुर-वायु सेनाबाद (पूर्व नाम: खानपुर)
  • नानकसर-सोनिया विहार (पूर्व नाम: सोनिया विहार)
  • श्री राम मंदिर मयूर विहार (पूर्व नाम: मयूर विहार पॉकेट-1)
  • मंगोलपुर कलां-वेस्ट एन्क्लेव (पूर्व नाम: वेस्ट एन्क्लेव)

पूर्णतः परिवर्तित वाले नाम

  • हैदरपुर गांव (पूर्व नाम: नार्थ पीतमपुरा)
  • मधुबन चौक (पीतमपुरा)

इस स्टेशन का नाम पूरी तरह बदलकर क्षेत्र की स्थानीय पहचान के अनुरूप रखा गया है।

नमो भारत’ से बदलेगी दिल्ली की रफ्तार-रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को ‘नमो भारत’ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के दिल्ली-मेरठ कारिडोर के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हार्दिक धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने दिल्ली की जनता की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रविवार को प्रधानमंत्री द्वारा भारत की पहली ‘नमो भारत’ आरआरटीएस सेवा का उद्घाटन और संपूर्ण दिल्ली-मेरठ नमो भारत कारिडोर को राष्ट्र को समर्पित किया जाना, दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में फिर बोतल से निकला ओवरएज वाहनों का जिन्न, BS-3 वाहनों पर कड़ी कार्रवाई; BS-4 को लेकर बढ़ा भ्रम

यह भी पढ़ें- दिल्ली में पोस्टर से लेकर तमिलनाडु और बंगाल में रेड तक: पुलिस ने पाकिस्तान बेस्ड टेरर का किया भंडाफोड़; 8 गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- हार्ट ट्रांसप्लांट के बाद कैब ड्राइवर बनीं दिल्ली की लक्ष्मी देवी, पीएम मोदी ने 'मन की बात' में किया जिक्र

यह भी पढ़ें- दिल्ली में पुरानी ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों की बदलेगी सूरत, DDA तैयार कर रहा रिडेवलपमेंट का प्लान