विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में दौड़ेगी 3 कोच वाली मेट्रो, एयरपोर्ट और नोएडा जाना होगा आसान; नए कॉरिडोर में बनेंगे 8 स्टेशन

Published: Thu, 19 Nov 2026 07:57 PM (IST)

दक्षिणी दिल्ली में लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक तक 8.385 किमी लंबा गोल्डन लाइन मेट्रो कॉरिडोर बन रहा है। ...और पढ़ें

दिल्ली में नए मेट्रो काॅरिडोर पर जल्द शुरू होगा काम। फोटो: आर्काइव

दिल्ली में नए मेट्रो काॅरिडोर पर जल्द शुरू होगा काम। फोटो: आर्काइव

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश, चिराग दिल्ली, पुष्प विहार और साकेत के कई हिस्सों में रहने वालों को अब मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए बस, ऑटो या निजी वाहनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक तक गोल्डन लाइन का 8.385 किलोमीटर लंबा कॉरिडाेर इन इलाकों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ेगा। इस पर आठ एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाने हैं।

इनमें से सात स्टेशनों का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा और इन्हें 22 महीने में तैयार करने का लक्ष्य है।

8.385 किलोमीटर में बनेंगे आठ स्टेशन

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अनुसार, लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक तक बनने वाले कॉरिडाेर पर कुल आठ स्टेशन होंगे। इनके नाम हैं:-

  1. लाजपत नगर

  2. एंड्रयूज गंज

  3. ग्रेटर कैलाश-1

  4. चिराग दिल्ली

  5. पुष्पा भवन

  6. साकेत डिस्ट्रिक्ट सेंटर

  7. पुष्प विहार

  8. साकेत जी ब्लॉक

इनमें से सात एलिवेटेड स्टेशनों के निर्माण का काम 137.92 करोड़ रुपये में आवंटित किया गया है। इनका निर्माण 22 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। लाजपत नगर स्टेशन का काम अलग से आवंटित किया जाएगा।

पिछले वर्ष दिसंबर में इस कॉरिडाेर के निर्माण कार्य की शुरुआत हुई थी। अब स्टेशन बनाने का काम भी शुरू होने जा रहा है। पूरी परियोजना को जून 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

किन इलाकों के लोगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?

इस कॉरिडाेर का सबसे अधिक लाभ ग्रेटर कैलाश, चिराग दिल्ली, पुष्प विहार और साकेत के निवासियों को मिलने की उम्मीद है। अभी इन इलाकों के कई हिस्सों से मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए बस, ऑटो या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।

कॉरिडाेर बनने के बाद इन क्षेत्रों के लोगों के लिए मेट्रो स्टेशन तक पहुंचना आसान होगा। साथ ही बाजारों, शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और साकेत के व्यावसायिक केंद्रों तक पहुंचने में भी सुविधा मिलेगी।

तीन जगह मिलेगा इंटरचेंज, एयरपोर्ट पहुंचना भी आसान

इस कॉरिडाेर की एक बड़ी खासियत यह है कि यह मेट्रो की दूसरी लाइनों और एक अन्य प्रस्तावित कॉरिडाेर से भी जुड़ेगा। इससे यात्रियों को अलग-अलग रूट पर सफर करने में सुविधा मिलेगी।

स्टेशन

किस लाइन से होगा इंटरचेंज

लाजपत नगर

पिंक, वायलेट और गोल्डन लाइन

चिराग दिल्ली

मजेंटा और गोल्डन लाइन

साकेत जी ब्लॉक

एयरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडाेर

लाजपत नगर स्टेशन पर तीन लाइनों के बीच इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी। चिराग दिल्ली में मजेंटा लाइन से गोल्डन लाइन पर जाने का विकल्प होगा। वहीं, साकेत जी ब्लॉक स्टेशन एयरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडाेर से जुड़ेगा।

इस कनेक्टिविटी से दक्षिणी दिल्ली के यात्रियों को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के साथ ही नोएडा और दिल्ली के अन्य हिस्सों तक पहुंचने में सहूलियत होगी।

पहली बार तीन कोच वाली मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना

इस कॉरिडाेर पर पहली बार तीन कोच वाली मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना है। यह गोल्डन लाइन का नया हिस्सा होगा, जिस पर लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक के बीच मेट्रो सेवा उपलब्ध कराने की तैयारी है।

परियोजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

विवरण

जानकारी

कॉरिडाेर

लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक

मेट्रो लाइन

गोल्डन लाइन

कुल लंबाई

8.385 किलोमीटर

कुल स्टेशन

8

सात स्टेशनों के निर्माण की लागत

137.92 करोड़ रुपये

सात स्टेशनों के निर्माण की अवधि

22 महीने

लाजपत नगर स्टेशन

निर्माण कार्य अलग से आवंटित होगा

परियोजना पूरा करने का लक्ष्य

जून 2029

ट्रेन की योजना

तीन कोच वाली मेट्रो

क्या बदलेगा?

इस कॉरिडाेर से दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों को मेट्रो नेटवर्क से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। खास तौर पर ग्रेटर कैलाश, चिराग दिल्ली, पुष्प विहार और साकेत के लोगों को स्टेशन तक पहुंचने के लिए दूसरे साधनों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।

साथ ही, इंटरचेंज की सुविधा से एयरपोर्ट, नोएडा और दिल्ली के दूसरे हिस्सों तक सफर आसान होगा।

यह भी पढ़ें- शुक्रवार से फिर बिगड़ेगी दिल्ली की आबोहवा, अगले 6 दिनों के लिए अलर्ट जारी; आखिर क्यों बढ़ा PM 2.5 का स्तर?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।