दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन रविवार को रहेगी प्रभावित, यमुना बैंक और इंद्रप्रस्थ के बीच चलेगी सिंगल लाइन
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर रविवार सुबह यमुना बैंक और इंद्रप्रस्थ स्टेशनों के बीच रखरखाव किया जाएगा। जिसकी वजह से सुबह 6:30 बजे तक सिंगल-लाइन वर्किंग रहेगी।

दिल्ली मेट्रोल, जागरण आर्काइव।
HighLights
ब्लू लाइन पर रविवार सुबह रखरखाव कार्य के कारण सेवाएं प्रभावित।
यमुना बैंक और इंद्रप्रस्थ के बीच सिंगल-लाइन वर्किंग लागू रहेगी।
यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी अपडेट सामने आया है। रविवार को यमुना बैंक और इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशनों के बीच रखरखाव (मेंटेनेंस) का काम किया जाएगा।
इसकी वजह से सेवाएं शुरू होने से लेकर सुबह साढ़े छह बजे तक इस सेक्शन पर दोनों दिशाओं में सिंगल-लाइन वर्किंग लागू रहेगी। सुबह 06:30 बजे के बाद इस खंड पर सामान्य सेवाएं फिर से बहाल कर दी जाएंगी।
क्या किसी अन्य रूट पर भी आएगी रुकावट?
मिली जानकारी के मुताबिक दिन के बाकी समय के लिए नियमित रविवार का समय-सारणी (टाइमटेबल) फॉलो किया जाएगा। अन्य सभी खंडों पर ट्रेनें सामान्य रूप से रविवार के टाइमटेबल के अनुसार चलेंगी।
Service Update Blue Line services will be briefly regulated between Yamuna Bank and Indraprastha section on 25th October, 2026 (Sunday) https://t.co/b9p73FYJNX
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) October 23, 2026
प्रशासन ने इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा के लिए थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर निकलें।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में यमुना किनारे बनेगा 24 किमी लंबा साइकिल ट्रैक, 16 करोड़ होंगे खर्च; DDA ने जारी किया टेंडर
