दिल्लीवाले ध्यान दें, CJP प्रोटेस्ट को लेकर आज 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; देखें लिस्ट
दिल्ली मेट्रो ने शुक्रवार, 24 जुलाई को सुबह 7:30 बजे से 17 स्टेशनों को बंद करने की घोषणा की है। ...और पढ़ें
HighLights
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन शुक्रवार सुबह से बंद।
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के कारण लिया गया निर्णय।
यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रोटेस्ट को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने शुक्रवार के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली मेट्रो ने बताया कि 24 जुलाई (शुक्रवार) सुबह 7:30 बजे से 17 मेट्रो स्टेशन यात्री सेवाओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे। यह नियम अगले आदेश तक लागू रहेगी।
बंद किए जाने वाले स्टेशनों में लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंबा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान शामिल हैं।
Service Update
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 23, 2026
Below mentioned Metro stations will be closed from 07:30 AM tomorrow (24th July, 2026) till further instructions. However, Interchange facility shall remain available at Rajiv Chowk, Mandi House and Central Secretariat.
1. Lok Kalyan Marg
2. Rajiv Chowk
3.…
इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी
हालांकि बंद रहने के दौरान कुछ महत्वपूर्ण स्टेशनों पर इंटरचेंज (लाइन बदलने) की सुविधा यात्री उपलब्ध रहेगी। राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर यात्री अपनी मेट्रो लाइन बदल सकेंगे। DMRC ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
यात्रियों को सलाह
मेट्रो प्रशासन ने सभी यात्रियों को सलाह दी है कि वे इस दौरान मेट्रो के बजाय बस, ऑटो या अन्य वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें। बंद रहने का कारण सीजेपी का प्रोटेस्ट बताया जा रहा है। यात्रियों को DMRC की आधिकारिक वेबसाइट, ऐप या सोशल मीडिया हैंडल पर अपडेट चेक करते रहने की सलाह दी गई है।
ये स्टेशन रहेंगे बंद
- लोक कल्याण मार्ग
- राजीव चौक
- पटेल चौक
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- बाराखंबा रोड
- सुप्रीम कोर्ट
- सेवा तीर्थ
- जनपथ
- मंडी हाउस
- सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
- आईटीओ
- दिल्ली गेट
- इंद्रप्रस्थ
- खान मार्केट
- जोर बाग
- शिवाजी स्टेडियम
- झंडेवालान
समाधान नहीं हुआ तो दखल देंगे, मेट्रो स्टेशनों के बंद होने पर बोले सीजेआई
प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) की इस बात पर गौर किया कि कई मेट्रो स्टेशन बंद होने की वजह से वकीलों और मुकदमों से जुड़े लोगों को कोर्ट आने में मुश्किल हो रही है। प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि अगर यह मामला हल नहीं हुआ तो वह इसमें दखल देंगे।
साथ ही बताया कि उन्होंने निर्देश दिया है कि मौजूदा हालात से प्रभावित वकीलों की गैरमौजूदगी की वजह से किसी भी मामले में कोई प्रतिकूल आदेश पारित न किया जाए। एससीबीए के अध्यक्ष विकास सिंह से जब शाम को पूछा गया कि क्या उन्हें प्रधान न्यायाधीश की ओर से दखल के बारे में कुछ पता चला तो उन्होंने कहा कि उन्हें कोई सूचना नहीं है। लेकिन मेट्रो स्टेशन खुले तो नहीं है।
