विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली कांग्रेस प्रमुख का दावा, कहा- मेरा नाम वोटर लिस्ट से गायब

By Nidhi VinodiyaEdited By:
Published: Sun, 04 Dec 2022 12:15 PM (IST)

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी का नाम मतदाता सूची में नहीं मिला है। वह दिल्ली नगर निगम चुनाव में ...और पढ़ें

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख ने किया दावा, कहा मेरा नाम वोटर लिस्ट से गायब, अनिल चौधरी
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख ने किया दावा, कहा मेरा नाम वोटर लिस्ट से गायब, अनिल चौधरी

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता: दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी का नाम मतदाता सूची में नहीं मिला है। इसी कारण से वह दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में मतदान करने से वंचित रह गए। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष ने दावा किया कि जब वह मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे तो उन्होंने मतदाता सूची से उनका नाम गायब था। उन्होंने दावा किया कि उनका नाम न तो मतदाता सूची में है और न ही नाम हटाए गए लोगों की वोट लिस्ट में।

250 वार्डों के लिए चल रहा मतदान

दिल्ली के दल्लूपुरा के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मेरा नाम न तो मतदाता सूची में है और न ही वोटरों के नाम हटाने वाली सूची में। हालांकि मेरी पत्नी ने मतदान किया है। फिलहाल अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। दिल्ली में 250 वार्डों के लिए मतदान चल रहा है और शाम 5:30 बजे समाप्त होगा।

आप और भाजपा ने विजयी होने का जताया विश्वास 

चुनावों में 1.45 करोड़ से अधिक लोग मतदान करेंगे। इन चुनावों में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच है। चुनावों में सभी ने पूरी ताकत झोंक रखी थी। इन चुनावों की नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे। आप और भाजपा दोनों ने विश्वास जताया है कि वे इन चुनावों में विजयी होंगे, जबकि कांग्रेस खोई हुई जमीन हासिल करने की कोशिश कर रही है।

महिलाओं के लिए 68 गुलाबी बूथ तैयार

राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1,45,05,358 है जिसमें 78,93,418 पुरुष, 66,10,879 महिलाएं और 1,061 ट्रांसजेंडर व्यक्ति हैं। दिल्ली नगर निगम में 250 वार्ड हैं। चुनाव आयोग ने मतदान केंद्र पर सभी महिला कर्मचारियों सहित सुविधाओं के साथ 68 गुलाबी बूथ स्थापित किए गए हैं। स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए एक भोजन कक्ष, मतदाताओं के साथ छोटे बच्चों के लिए क्रेच सुविधा, बच्चों के लिए झूले, सेल्फी बूथ की भी व्यवस्था की गई है।

MCD में झंडा फहराने की कोशिश में AAP

भाजपा का 2007 से एमसीडी पर कब्जा है। भाजपा के पास अपने प्रदर्शन को बरकरार रखने की चुनौती है जबकि दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी एमसीडी में अपना झंडा फहराने की कोशिश में लगी हुई है।

Delhi MCD Election: दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतदान आज, 1349 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

Delhi MCD Election: दिल्ली में रविवार को बाजार खुलेंगे या बंद रहेंगे, जानिए क्या है उद्योग जगत का फैसला