विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में 1000 पार्कों में लगेंगे CCTV कैमरे और तैनात होंगे सुरक्षा गार्ड, आस्था कुंज वारदात से जागा सिस्टम

Published: Thu, 01 Oct 2026 08:01 AM (IST)

आस्था कुंज घटना के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) पार्कों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सक्रिय हो गया है। MCD ...और पढ़ें

आस्था कुंज पार्क में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला। AI जेनेरेटेड

आस्था कुंज पार्क में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला। AI जेनेरेटेड

HighLights

  1. आस्था कुंज घटना के बाद MCD पार्कों की सुरक्षा बढ़ाएगा।

  2. 1000 बड़े पार्कों में सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्ड लगेंगे।

  3. दिल्ली सरकार से सहयोग मांगा, पार्कों का सुरक्षा ऑडिट भी होगा।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में आस्था कुंज पार्क में हुए दुष्कर्म मामले के बाद हुई किरकिरी और प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवालों पर विभाग कुंभकर्णी नींद से जाग रहे हैं।

इसी कड़ी में एमसीडी ने अपने बड़े एक हजार पार्कों को सीसीटीवी युक्त करने के साथ सुरक्षा के लिए मद्देनजर गार्ड की तैनाती की तैयारी की दिशा में कदम बढ़ाया है।

इसके लिए एमसीडी ने 1000 बड़े पार्कों में सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्ड तैनात करने के लिए दिल्ली सरकार से सहयोग मांगेगा। इसके लिए जल्द ही प्रस्ताव दिल्ली सरकार को भेजा जाएगा।

एमसीडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एमसीडी के पास 15000 से ज्यादा पार्क हैं। इसमें 1000 ऐसे पार्क हैं जो एक एकड़ से अधिक बड़े हैं। बाकि शेष पार्क कालोनी पार्क हैं। जहां पर ज्यादातर पार्क स्थानीय नागरिकों की निगरानी में है।

सुरक्षा गार्ड की तैनाती होना जरूरी

लोग स्वयं ही इन पार्कों में असमाजिक तत्वों का प्रवेश न हो इसके लिए सजग रहते हैं। लेकिन, एक एकड़ से बड़े पार्क और जो आबादी के निकट नहीं हैं, उनमें सुरक्षा के लिए गार्ड की जरूरत है। इसलिए इन पार्कों के प्रवेश और निकास पर सीसीटीवी और सुरक्षा गार्ड की तैनाती होना जरूरी है। ताकि कोई अनहोनी न हो।

वहीं, कैमरों की निगरानी की जिम्मेदारी और फुटेज तक किस-किस अधिकारी को पहुंच दी जाएगी, इसका फैसला दिल्ली सरकार को करना होगा। निगम के अनुसार, दो आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में करीब 2000 सुरक्षा गार्डों की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि एमसीडी के पास फिलहाल 42 ही सुरक्षा गार्ड है। जबकि 6500 के करीब मालियों में से सिर्फ 1400 माली ही हैं। जबकि 3000 हजार माली अनुबंध पर हैं।

पार्कों का सुरक्षा ऑडिट

निगम ने सभी 12 प्रशासनिक क्षेत्रों में पार्कों का सुरक्षा आट करने के निर्देश दिए हैं। 25 सितंबर को जारी निर्देश में अधिकारियों से पार्कों में अंधेरे और ब्लाइंड स्पाट चिह्नित करने, खराब लाइट की सूचना तत्काल विद्युत विभाग को देने तथा क्षतिग्रस्त चारदीवारी, फेंसिंग और गेट की मरम्मत के लिए संबंधित विभाग को सूचित करने को कहा गया है। पार्कों में रास्तों और लाइटों के आसपास पेड़ों की छंटाई कर दृश्यता बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि पक्षियों के आवास को ध्यान में रखते हुए सभी पार्कों में तेज रोशनी वाले फ्लड लाइट लगाना संभव नहीं है। निगम समस्याग्रस्त पार्कों का डेटाबेस भी तैयार करेगा। नशेड़ियों, असामाजिक तत्वों या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस या पुलिस हेल्पलाइन को देने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- आस्था कुंज कांड के विरोध में सड़क पर उतरीं छात्राएं, गार्गी-कमला नेहरू कॉलेज के बाहर निकाला मार्च

यह भी पढ़ें- आस्था कुंज में बरामद कंडोम खोल रहा दरिंदगी का राज, शिकार की तलाश में घात लगाए रहता था गैंग