विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चार माह में दूसरी बार गृह मंत्री अमित शाह से मिले दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही, कामकाज की रिपोर्ट सौंपी

Published: Fri, 20 Nov 2026 04:53 PM (IST)

दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने चार माह में दूसरी बार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने निगम द्वारा किए गए जनहित के कार्यों की रिपोर्ट सौंपी, जिसमें कूड़ा निस्तारण और नई परियोजनाओं की जानकारी दी गई।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही। सौजन्य: महापौर कार्यालय

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही। सौजन्य: महापौर कार्यालय

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली का महापौर बनने के बाद प्रवेश वाही ने चार माह में दूसरी बार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। इससे पूर्व चार माह पहले जुलाई में शाह से शिष्टाचार भेंट की थी।

इसके बाद शिष्टाचार भेंट में मिले सुझाव और निर्देशों पर अब महापौर ने अपने कार्यभार संभालने के बाद निगम द्वारा किए गए जनहित के कार्यों की रिपोर्ट सौंपी है।

निगम द्वारा जारी बयान के अनुसार मुलाकात मंगलवार को हुई थी। मुलाकात के बाद महापौर प्रवेश वाही ने बताया कि गृह मंत्री ने निगम के कार्यों में और अधिक पारदर्शिता एवं तीव्रता लाने के महत्वपूर्ण सुझाव एवं संकेत प्रदान किए।

कूड़ा निस्तारण और डलावों को खत्म करने पर चर्चा

वाही ने अमित शाह को निगम द्वारा कूड़ा निस्तारण एवं डलावों को समाप्त करने की दिशा में चल रहे कार्यों की ब्यौरेवार जानकारी प्रदान की। कूड़े से बिजली बनाए जाने की चार नई परियोजनाएं, जो तेहखण्ड, ओखला, गाजीपुर तथा भलस्वा में शुरू होने जा रही हैं, उसकी भी जानकारी प्रदान की।

6.25 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा डीबीटी का लाभ

इसके अतिरिक्त आगामी दिवसों में प्रत्येक सप्ताह स्वच्छता कार्यक्रम व स्कूलों में प्रत्येक विद्यार्थियों को डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से लगभग 6.25 लाख विद्यार्थियों को लगभग 70 करोड़ रुपये प्रदान किए जाने की जानकारी भी प्रदान की।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के पुष्प विहार से भाजपा पार्षद निर्वाचित घोषित, समीकरण बदले; फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची AAP

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।