विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में मार्च की गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 20 प्रतिशत अधिक बारिश भी बेअसर; अप्रैल-मई को लेकर IMD का अलर्ट

Published: Mon, 30 Mar 2026 05:00 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 30 Mar 2026 06:05 AM (GMT+05:30)

दिल्ली में इस साल मार्च में सामान्य से 20% अधिक वर्षा हुई, फिर भी गर्मी ने कई सालों का रिकॉर्ड ...और पढ़ें

मौसम विभाग ने दिल्ली में अप्रैल-मई के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की।

मौसम विभाग ने दिल्ली में अप्रैल-मई के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में इस साल मार्च के महीने में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिला है। मौसम विभाग के आंकड़ों पर जाएं तो मार्च में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा होने के बावजूद गर्मी ने सालों सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि फरवरी के बाद मार्च का महीना भी सामान्य से अधिक गर्म रहा है, जो आने वाले अप्रैल और मई माह में भी भीषण गर्मी का संकेत दे रहा है। मौसम विभाग इस साल पहले ही मार्च से मई माह के दौरान प्रचंड गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान जारी कर चुका है।

मार्च के मौसम के मुख्य बिंदु

- बढ़ता तापमान : इस मार्च में औसत अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। 11 मार्च को तापमान 36.8 डिग्री तक जा पहुंच गया था। 2022 में मार्च का औसत अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रहा था।
तब से चार सालों में यह सर्वाधिक है।

- गर्म रातें : इस साल मार्च की रातें भी चार वर्षों में सबसे गर्म रही हैं। औसत न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य (15.6 डिग्री) से काफी अधिक है। इससे पहले मार्च 2022 में यह 17.6 डिग्री रहा था।

- ज्यादा वर्षा भी बेअसर : 29 मार्च तक दिल्ली में 19.5 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य (16.2 मिमी) से 20 प्रतिशत अधिक है। इसके बावजूद तेज धूप और पश्चिमी विक्षोभ के कम प्रभाव के कारण गर्मी कम नहीं हुई।

- छोटा होता वसंत : विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली में वसंत ऋतु का समय लगातार कम होता जा रहा है और सर्दियां खत्म होते ही सीधे तेज गर्मी का अहसास होने लगा है।

2021 से 2026 तक मार्च में कब कितनी हुई वर्षा (मिमी में)

वर्षवार वर्षा (मिमी)
वर्ष वर्षा (मिमी)
2021 3.6
2022 0
2023 51.8
2024 4.3
2025 1.8
2026 19.5

2021 से 2026 तक मार्च का औसत अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

वर्षवार अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान (°C)
वर्ष अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
2021 33.2 16.8
2022 33.4 17.6
2023 30.8 16.2
2024 30.6 14.3
2025 32.3 15.5
2026 32.4 17.4

आज भी येलो अलर्ट, हल्की वर्षा का पूर्वानुमान

रविवार को भले ही येलो अलर्ट के बावजूद मौसम विभाग का आंधी-वर्षा का पूर्वानुमान बहुत सही न निकला हो, लेकिन अब सोमवार के लिए भी मौसम विभाग ने यही जारी किया है। दिन भर बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने के साथ साथ हल्की वर्षा होने के भी आसार हैं।

उधर रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो मौसमी औसत से 3.6 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसमी औसत से 1.7 डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 83 से 36 प्रतिशत दर्ज किया गया।

वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली की हवा फिलहाल साफ ही चल रही है। रविवार को औसत एक्यूआई198 यानी ''मध्यम'' श्रेणी में दर्ज किया गया। हाल फिलहाल इसमें अधिक बदलाव की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खोला गया देश का सबसे बड़ा वन्यजीव ओवरपास, वाहनों के शोर से जानवरों को नहीं होगी परेशानी