विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'चलाना मत भाई...' दिल्ली में युवक ने Live कैमरे पर खुद को मारी गोली, अस्पताल में मौत

By Saurabh PandeyEdited By: Anup Tiwari
Published: Tue, 17 Mar 2026 11:06 AM (IST)

पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा में पवन नामक व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली, जिसका वीडियो उसके दोस्त ने बनाया। ...और पढ़ें

HighLights

  1. दल्लूपुरा में पवन ने खुद को गोली मारी, दोस्त ने बनाया वीडियो

  2. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर पवन की मौत

  3. पिस्टल दोस्त की लाइसेंसी थी, पुलिस कर रही जांच

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के नई अशोक नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, 16 मार्च 2026 को धर्मशिला अस्पताल, वसुंधरा एन्क्लेव से गोली लगने वाले एक व्यक्ति के एमएलसी की सूचना प्राप्त हुई थी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां 28 वर्षीय पवन कुमार, निवासी गांव डल्लूपुरा, को अचेत अवस्था में लाया गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में सामने आया कि घटना डल्लूपुरा गांव में हुई। पुलिस की क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम ने अस्पताल और घटनास्थल दोनों जगह जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है।

प्रारंभिक जांच और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर पता चला है कि पवन कुमार ने अपने चचेरे भाई हिमांशु के लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी। पुलिस ने मौके से पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद कर लिए हैं।

भाई बना रहा था वीडियो

पुलिस ने हिमांशु का मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिसमें घटना का वीडियो रिकॉर्ड मिला है। वीडियो में मृतक को हथियार संभालते और खुद को गोली मारते हुए देखा जा रहा है, जबकि हिमांशु वहां मौजूद होकर वीडियो बना रहा था। 

वायरल वीडियो में हिमांशु पवन से गोली मत चलाना भाई और ऊपर बटन होने की बात कहते दिख रहा है।

पुलिस ने सभी साक्ष्य कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में नई अशोक नगर थाने में बीएनएस की धारा 105 और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- गया के डुमरिया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, मर्डर या सुसाइड?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।