विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गया के डुमरिया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, मर्डर या सुसाइड?

Published: Wed, 11 Mar 2026 03:50 PM (GMT+05:30)

गया के डुमरिया थाना क्षेत्र के सलैया गांव में 50 वर्षीय शफीउल्लाह अंसारी की गोली लगने से मौत हो गई। ...और पढ़ें

गया के डुमरिया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत

गया के डुमरिया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, डुमरिया (गया)। डुमरिया थाना क्षेत्र स्थित मझौली पंचायत अंतर्गत सलैया गांव निवासी शफीउल्लाह अंसारी (करीब 50 वर्ष) की मौत गोली लगने से हो गई। शव उनके घर के दरवाजे के बाहर पड़ा था। ग्रामीणों के अनुसार, घटना अलसुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है।

शफीउल्लाह अंसारी अपने घर के पास स्थित बगीचे में अजूबा टेलर दुकान में सिलाई का काम करते थे। शफीउल्लाह के ठुड्डी के पास गोली लगने का निशान है।

बताया जाता है कि शफीउल्लाह के चार भाई हैं। कलीम अंसारी, समीम अंसारी, जमील उर्फ लड्डू अंसारी और सब-इंस्पेक्टर शकील अंसारी हैं।

शकील वर्तमान में दरभंगा में पदस्थापित हैं। घटना के समय घर में शफीउल्लाह की पत्नी, मां, दो भाई तथा चार बेटा और एक बेटी मौजूद थे। परिवार के लोगों ने किसी तरह का बयान नहीं दिया है। केवल नाराजगी जता रहे हैं।

सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कमलेश कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर वीरेंद्र पासवान और डुमरिया थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। शव को अपने कब्जे में लिया। फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई। तब शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया भेज दिया गया।

इस संबंध में एसडीपीओ कमलेश कुमार ने बताया कि फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। शफीउल्लाह अंसारी सलैया गांव में सिलाई का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। चार छोटे बेटे और एक बेटी है।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल बना है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। ग्रामीणों का कहना है कि घटनास्थल से जुड़े कुछ साक्ष्यों को छिपाया गया है। ज्ञात हो कि बदरुजमा मियां के पुत्र शफीउल्लाह हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।