विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दहशत फैलाने के लिए वॉट्सएप पर डालता था पिस्टल के साथ फोटो, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पालम से आरोपी को दबोचा

Published: Sun, 04 Oct 2026 04:20 PM (IST)

क्राइम ब्रांच ने पालम कॉलोनी से एक आरोपी अंशु को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। वह साथियों के ...और पढ़ें

HighLights

  1. क्राइम ब्रांच ने पालम कॉलोनी से आरोपी अंशु को दबोचा।

  2. उसके पास से दो कट्टे, कारतूस और एक एयर गन मिली।

  3. आरोपी दबदबा बनाने के लिए अवैध हथियार रखता था।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। अपने साथियों के बीच दबदबा बढ़ाने और इलाके में लोगों को डराने धमकाने के लिए अवैध हथियार रखने वाले एक आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान पालम कॉलोनी के अंशु के रूप में हुई है, जिसके कब्जे से दो कट्टे, दो कारतूस और एक एयर गन बरामद हुई है।

इसके अलावा उसका मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किया है, जिसमें आरोपी ने अवैध हथियारों के साथ वॉट्सएप स्टेट्स लगाया हुआ था। पुलिस इससे पूछताछ कर मामले में आगे की जांच कर रही है।

शूटरों पर पैनी नजर

क्राइम ब्रांच के उपायुक्त हर्ष इंदौरा के मुताबिक, टीम शूटरों और हथियार सप्लाई करने वालों पर बदमाशों पर नजर रख रही थी। निगरानी के दौरान, सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह को गुप्त जानकारी मिली आरोपी अंशु पालम गांव इलाके में मौजूद है।

सूचना पर एसीपी राजपाल डबास की देखरेख में और इंस्पेक्टर गौतम मलिक के नेतृत्व में गठित टीम ने एक अक्टूबर को छापामारी कर उसे दबोच लिया और अवैध हथियार बरामद किए।

आरोपी की तस्वीरें मिलीं

वहीं, जांच के दौरान, उसके मोबाइल में बरामद हथियार के साथ आरोपी की तस्वीरें मिलीं, जिन्हें उसने वॉट्सएप स्टेट्स पर अपलोड किया था।

पूछताछ में पता चला कि वर्ष 2020-2021 के दौरान, वह आपराधिक प्रवृत्ति वाले कुछ लोगों के संपर्क में आया और धीरे-धीरे उनकी संगत में शामिल हो गया। ऐसे लोगों के प्रभाव में और अपने साथियों के बीच अपना दबदबा और प्रभाव जमाने के इरादे से उसने अवैध हथियार खरीदे थे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, शातिर अपराधी 'पव्वा' गिरफ्तार; अवैध हथियार संग लूटी गई रकम और दस्तावेज बरामद