विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, शातिर अपराधी 'पव्वा' गिरफ्तार; अवैध हथियार संग लूटी गई रकम और दस्तावेज बरामद

Published: Sun, 04 Oct 2026 03:44 PM (IST)

शाहबाद डेयरी पुलिस ने 19 वर्षीय शिवम उर्फ पव्वा को अवैध पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। AI जनरेटेड

दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। AI जनरेटेड

HighLights

  1. शाहबाद डेयरी पुलिस ने शिवम उर्फ पव्वा को किया गिरफ्तार।

  2. अवैध पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

  3. लूट की वारदात में शामिल होने की बात कबूली, रकम बरामद।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली में शाहबाद डेयरी थाना पुलिस ने 19 वर्षीय शिवम उर्फ पव्वा को अवैध पिस्तौल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

वहीं, जांच के दौरान पुलिस ने उसके एक लूट की वारदात में शामिल होने का भी पता लगाया। आरोपी की निशानदेही पर शिकायतकर्ता की लूटी गई कुछ रकम और पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, एक अक्टूबर को टीम प्रह्लाद विहार के सेक्टर-25 स्थित पंच मंदिर के पास खुले मैदान में गश्त कर रही थी। इसी दौरान अवैध हथियार लेकर एक युवक के मौजूद होने की सूचना मिली।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शिवम को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस मिले। इसके बाद शाहबाद डेयरी थाने में आर्म्स एक्ट की धारा की तहत मामला दर्ज की गई।

वहीं, पूछताछ में शिवम ने साथियों के साथ लूट की वारदात में शामिल होने की जानकारी दी। आरोपी शाहबाद डेयरी के ई-ब्लाक का रहने वाला है और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के दो पुराने मामले दर्ज हैं।