विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, बेड के अंदर अवैध पटाखों का जखीरा देख हैरान; दिल्ली के शाहदरा से एक गिरफ्तार

Published: Thu, 05 Nov 2026 09:57 AM (IST)

दिल्ली के शाहदरा में एक रेस्त्रां कर्मचारी को वॉट्सएप के जरिए अवैध रूप से 311 किलो पटाखे बेचने के आरोप ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने अवैध पटाखे पकड़े। AI जनरेटेड इमेज

दिल्ली पुलिस ने अवैध पटाखे पकड़े। AI जनरेटेड इमेज

HighLights

  1. पूर्वी दिल्ली में वॉट्सएप पर अवैध पटाखे बेचे जा रहे थे।

  2. पुलिस ने ग्राहक बनकर 311 किलो अवैध पटाखे बरामद किए।

  3. आरोपी ने पटाखों का भंडारण अपने घर के बेड में किया था।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में शाहदरा के एक रेस्त्रां का दिहाड़ी कर्मचारी वॉट्सएप के जरिए अवैध रूप से पटाखे बेच रहा था। बकायदा उसने अपने घर के बेड में अवैध पटाखों का भंडारण किया हुआ था, ताकि कोई पकड़ नहीं सके।

ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस ने पटाखे देखते ही दिहाड़ी कर्मचारी से कहा, अब तो जेल जाना पड़ेगा, हम ग्राहक नहीं सादे कपड़ों में पुलिस हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हर्षित मित्तल के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके पास से भंडारण किए गए 311 किलो अवैध पटाखे बरामद किए हैं।

जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) को सूचना मिली थी बलबीर नगर में चोरी छिपे पटाखे बेचे जा रहे हैं।

घर के बाहर जाल बिछाया

एएनटीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह के नेतृत्व में एसआई शोकिंदर, हेड कॉन्स्टेबल पंकज, योगेश, सत्यवती, कॉन्स्टेबल अर्जुन सिंह, शाहिद और शिवानी की टीम बनाई। टीम ने घर के बाहर जाल बिछाया।

पुलिस ने घर पर छापामारी

आरोपी पटाखे बेचने वाला था, तभी पुलिस ने घर पर छापामारी की। आरोपी ने पुलिस को बातया कि वह एक रेस्त्रां में नौकरी करता है। दीवाली पर अधिक कीमत पर पटाखे बेचने के लिए वह गाजियाबाद से खरीदकर लाया था। उसके पास पटाखे छिपाने के लिए कोई जगह नहीं थी, इसलिए उसने अपने घर के बेड में छिपा दिए थे। उपायुक्त ने बताया कि जो पटाखे बरामद किए गए हैं, वे ग्रीन पटाखे नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- Exclusive: दीवाली से पहले रेवाड़ी में अवैध पटाखों के ठिकानों पर पुलिस की रेड, तीन लोग धरे गए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।