विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CJP नेता सौरभ और रांका को जेल भेजने वाले जज को मिला धमकी भरा मैसेज, मंदिर मार्ग थाने में दर्ज कराया केस

Published: Mon, 19 Oct 2026 11:28 AM (IST)

सीजेपी नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका को जेल भेजने वाले स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट को धमकी भरा मैसेज मिला है। उन्होंने मंदिर मार्ग थाने में मामला दर्ज कराया है।

सौरभ दास और आशुतोष रांका।

सौरभ दास और आशुतोष रांका।

HighLights

  1. मजिस्ट्रेट को जेल भेजने के बाद धमकी भरा मैसेज मिला।

  2. सीजेपी के सहसंयोजकों को जेल भेजने से जुड़ा मामला।

  3. मंदिर मार्ग थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सहसंयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास को जेल भेजने वाले स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट को धमकी भरा मैसेज भेजा गया है।

धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद उन्होंने मंदिर मार्ग थाने में केस दर्ज करवाया है। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

उधर, मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है, यह धमकी भरा मैसेज किसने भेजा है?

दिल्ली पुलिस ने किया था गिरफ्तार

दिल्ली में सख्त नाकेबंदी के बावजूद सीजेपी के सह संयोजक सौरव दास, आशुतोष रांका व अजिंक्य शिंदे के प्रतिबंधित क्षेत्र जंतर-मंतर पर घुसने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने तीनों के खिलाफ बीएनएस की कई धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था।

भेजा था तिहाड़ जेल

दिल्ली पुलिस ने तीनों को बीते बुधवार को सुबह 10:30 बजे संसद मार्ग स्थित एसीएम कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां पर पिछली जमानत की शर्त का उल्लंघन करने पर कोर्ट ने सौरव व आशुतोष को 5 दिनों के लिए तिहाड़ जेल भेज दिया था।

यह भी पढ़ें- 'उनके पास कानूनी आधार नहीं इसलिए...', सौरव और आशुतोष की गिरफ्तारी पर बोले CJP चीफ अभिजीत दीपके

यह भी पढ़ें- CJP नेता अभिजीत दीपके को कोर्ट से सशर्त मिली जमानत, दिल्ली पुलिस ने किया था गिरफ्तार