'उनके पास कानूनी आधार नहीं इसलिए...', सौरव और आशुतोष की गिरफ्तारी पर बोले CJP चीफ अभिजीत दीपके
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर बयान दिया है। उन्होंने ...और पढ़ें
-1792341038914_m.webp)
सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके, फोटो-एएनआई।
HighLights
अभिजीत दीपके ने सौरव दास, आशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर बयान दिया।
राज्य सरकार पर जानबूझकर गिरफ्तारी लंबी खींचने का आरोप लगाया।
जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने अपने साथियों सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर बयान दिया है। उन्होंने रविवार को राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जानबूझकर आशु और सौरभ की गिरफ्तारी को लंबा खींचा जा रहा है, ताकि अदालती कार्यावाही में देर हो और उन्हें रिहाई न मिल सके।
दीपके ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उनके पास जेल में रखने का कोई कानूनी आधार नहीं है, इसलिए वे उन्हें रोकने के लिए चाल चल रहे हैं। सीजेपी द्वारा प्रस्तावित जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान सौरव दास और आशुतोष रांका को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने दोनों को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था।
लीगल हेड ने लगाए गंभीर आरोप
सौरव दास और आशुतोष रांका के मामले पर सुनवाई के दौरान सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने एसइएण पर मनमानी टिप्पणई और जानबूझकर देर करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हम सब सुबह से यहां हैं और 12 बजे सुनवाई होनी थी, सभी जरूरी शर्तों को पूरी भी कर ली गई थी।
The state is deliberately prolonging Ashu and Saurav’s illegal arrest by using every dirty trick in the book to delay court proceedings and prevent their release. They have no legal grounds to keep them behind bars, so they are resorting to delaying tactics to keep them there.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 18, 2026
उन्होंने कहाकि शाम पांच बजे तक स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट रूम में नहीं आए। पीटीआई रिपोर्ट के मुताबिक आने के बाद भी उन्होंने सुनवाई करने से मना कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने इस दौरान कोर्ट में बताया कि उन्हें धमकी भरा संदेश मिला है, जिसकी वजह से रिहाई के बजाय उस संदेश पर चर्चा होने लगी।
सीजेपी की अगली रणनीति
अभिजीत दीपके ने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए यह कहा था कि सीजेपी अपनी अगली रणनीति सौरव दास और आशुतोष रांका के बाहर आने के बाद बैठक में तय करेगी। हालांकि अब हो रही देरी पर उन्होंने गुस्सा जाहिर किया है।
