विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में क्या हर महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये? जानिए आयु, आय और निवास से जुड़े नियम

Published: Mon, 13 Jul 2026 07:16 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2026 07:55 PM (IST)

दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। रक्षा बंधन तक लागू होने ...और पढ़ें

दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। इमेज एआई

दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। इमेज एआई

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सत्ता में आने पर महिलाओं को प्रति माह 2500-2500 हजार रुपये देने का वादा किया था। सत्ता में आने के बाद महिला समृद्धि योजना को लागू करने की रूपरेखा और इसकी पात्रता तय करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ने तीन मंत्रियों की एक कमेटी गठित की थी।

उसके बाद से दिल्ली की महिलाएं इस योजना के लागू होने का इंतजार कर रही हैं। उनका इंतजार अगले माह समाप्त हो सकता है। सरकार ने रक्षा बंधन तक इसे लागू करने का लक्ष्य रखा है। इसका नाम भी बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना कर दिया गया है। इस योजना का लाभ सिर्फ पिछले 10 वर्षों से दिल्ली में रहने वाले परिवार की महिला को मिलेगा।

उस परिवार का वार्षिक आय ढाई लाख से अधिक नहीं होना चाहिए। इस मानदंड को पूरा करने के बाद भी यदि किसी परिवार का कोई आपराधिक रिकार्ड होगा तो उसके यहां की महिला को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

योजना के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में समीक्षा बैठक की जिसमें मुख्य सचिव राजीव वर्मा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में पात्रता मानंदड पर भी चर्चा हुई।

इस योजना के अंतर्गत 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को योजना का लाभ पात्र महिलाओं तक पारदर्शी, सरल और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण केवल एक सामाजिक संकल्प नहीं, बल्कि विकसित भारत की आधारशिला बन चुका है। प्रधानमंत्री ने हमेशा महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को देश की प्रगति का सबसे प्रभावी माध्यम माना है।

उसी सोच को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली सरकार ने राजधानी की महिलाओं को दिल्ली लक्ष्मी योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने का मजबूत आधार उपलब्ध करा रही है।

लक्ष्मी योजना

  • योजना का लाभ केवल उसी महिला को मिलेगा, जो स्वयं या उसका परिवार कम से कम 10 वर्षों से दिल्ली की निवासी हो।
  • लाभार्थी व उसके परिवार के विरुद्ध किसी प्रकार का आपराधिक रिकार्ड नहीं होना चाहिए।
  • परिवार में आयु के आधार पर सबसे बड़ी महिला ही इस योजना की पात्र होगी तथा एक परिवार से केवल एक महिला को ही इसका लाभ दिया जाएगा।
  • लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • पहले से सरकार की किसी पेंशन अथवा अन्य नियमित आर्थिक सहायता योजना का लाभ ले रही है, वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
  • जिस परिवार के पास चार पहिया वाहन होगा, उस परिवार की महिला को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने शुरू किया 'मिशन ग्रीन दिल्ली', लोगों से की 70 लाख पौधरोपण के लक्ष्य से जुड़ने की अपील