विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्लीवालों को जाम और लंबी दूरी से राहत, नजफगढ़ नाले पर बनेंगे 2 पुल; मुंगेशपुर-त्रिनगर जाने वालों के राहत

Published: Fri, 30 Oct 2026 09:27 PM (IST)

दिल्ली में नजफगढ़ नाले पर मुंगेशपुर और त्रिनगर में दो नए पुलों का निर्माण होगा, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों ...और पढ़ें

दिल्ली में बनेंगे दो नए पुल। फोटो: सांकेतिक

दिल्ली में बनेंगे दो नए पुल। फोटो: सांकेतिक

HighLights

  1. मुंगेशपुर और त्रिनगर में बनेंगे नजफगढ़ नाले पर दो पुल।

  2. कुल 11.07 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण कार्य।

  3. स्थानीय लोगों को लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, समय बचेगा।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। नजफगढ़ नाले के कारण आवागमन में परेशानी झेल रहे दिल्ली के ग्रामीण और शहरी इलाकों के लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। ढिचाऊं गांव के पास मुंगेशपुर और त्रिनगर में नजफगढ़ नाले पर दो नए पुल बनाए जाएंगे।

इन पुलों के बनने से स्थानीय लोगों को नाला पार करने के लिए लंबा रास्ता तय नहीं करना पड़ेगा। खासकर आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों, दैनिक यात्रियों और वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे उनके समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।

मुंगेशपुर में 6.93 करोड़ से बनेगा पुल

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने दोनों पुलों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुंगेशपुर में दो लेन का पुल बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर करीब 6.93 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है।

निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 14 महीने की समयसीमा निर्धारित की गई है। इस पुल के बनने से मुंगेशपुर और आसपास के गांवों के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा।

अभी नाला पार करने के लिए लोगों को दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे उनकी दूरी और समय दोनों बढ़ जाते हैं।

त्रिनगर में भी बनेगा नया पुल

वहीं, त्रिनगर में नजफगढ़ नाले पर मौजूदा पैदल पुल के आगे एक और पुल बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके निर्माण पर करीब 4.14 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। विभाग ने इसके निर्माण के लिए एक साल की अवधि निर्धारित की है।

दोनों परियोजनाओं पर 11.07 करोड़ खर्च

दोनों परियोजनाओं पर कुल करीब 11.07 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन पुलों के बनने से स्थानीय स्तर पर संपर्क बेहतर होगा और लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में सहूलियत मिलेगी। खासकर विद्यार्थियों, कामकाजी लोगों और स्थानीय कारोबारियों को इसका फायदा होगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में एंट्री करते ही रडार पर होंगी 8 लाख गाड़ियां, प्रदूषण नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस का प्लान तैयार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।