विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर जबरन दाखिल हुआ शख्स, CISF ने धर दबोचा

Published: Thu, 19 Nov 2026 01:40 AM (IST)

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर एक संदिग्ध व्यक्ति ने जबरन घुसने की कोशिश की, जिसे सुरक्षाकर्मियों ...और पढ़ें

दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर जबरन दाखिल हुआ संदिग्ध ( फोटो स्रोत : एएनआई)

दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर जबरन दाखिल हुआ संदिग्ध ( फोटो स्रोत : एएनआई)

HighLights

  1. दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर संदिग्ध ने जबरन घुसने का प्रयास किया।

  2. सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई कर उसे मौके पर ही दबोच लिया।

  3. यह घटना एयरपोर्ट की सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जा रही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के डिपार्चर गेट पर संदिग्ध ने जबरन घुसने की कोशिश की। लेकिन, मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बिना देर किए उसे फौरन दबोच लिया। अब तक उसके पास से कोई वैध दस्तावेज भी प्राप्त नहीं हुआ है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जैसे ही उस व्यक्ति को जबरन अंदर दाखिल होते हुए देखा गया, तो क्विक रिसपॉन्स टीम ने इसकी सूचना सीआईएसएफ को दी। जिसके बाद उसे फौरन दबोच लिया गया। इस घटना को एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक के रूप में देखा जा रहा है। जिसकी जांच की जा रही है।

पेशेवर अंदाज में संभाला गया पूरा मामला..

वहीं, सीआईएसएफ ने इस घटना के बारे में अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर भी जानकारी दी। पोस्ट के मुताबिक, जवानों की सतर्कता और पेशेवर तरीके से जिस अंदाज में इस पूरी घटना को संभाला गया, उसके परिणामस्वरूप किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को धरातल पर उतरने से पहले ही टाल दिया गया।

वैसे किसी भी व्यक्ति का इस तरह से बिना किसी वैध दस्तावेज के एयरपोर्ट परिसर में दाखिल हो जाना सुरक्षा के चूक से जुड़ा मामला है।

सुरक्षा-व्यवस्था में मुस्तैद CISF

सीआईएसएफ के मुताबिक, हमारे जवान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद हैं। हमारे जवान एयरपोर्ट पर होने वाली हर गतिविधियों पर अपनी नजर बनाएं रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति पैदा नहीं हो।

हालांकि, एयरपोर्ट पर जबरन दाखिल होने वाले व्यक्ति की पहचान और उसके पीछे की मंशा के बारे में अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन, प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उससे यह जानने की कोशिश की जा रही है कि आखिर वो किस मंशा के साथ एयरपोर्ट परिसर में दखिल हुआ था? आखिर वो करना क्या चाहता था? इन सभी सवालों के जवाब उससे जानने की कोशिश की जा रही है, ताकि पूरी तस्वीर साफ हो सके।

यह भी पढ़ें- रेशम पर रेशम से उकेरी जाती है तिलफी मीना की नक्काशी, एक साड़ी में लगते हैं दो माह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।