विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेशम पर रेशम से उकेरी जाती है तिलफी मीना की नक्काशी, एक साड़ी में लगते हैं दो माह

Published: Thu, 19 Nov 2026 12:53 AM (IST)

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आजमगढ़ के मुबारकपुर की 2.15 लाख रुपये की 'तिलफी मीना' हथकरघा साड़ी आकर्षण का केंद्र बनी है।

'तिलफी मीना' के बारीक काम वाली साड़ी दिखाते मुबारकपुर से आए ताबिश। जागरण

'तिलफी मीना' के बारीक काम वाली साड़ी दिखाते मुबारकपुर से आए ताबिश। जागरण

HighLights

  1. मुबारकपुर की 'तिलफी मीना' साड़ी व्यापार मेले में आकर्षण.

  2. 2.15 लाख रुपये कीमत, रेशम पर रेशम की कारीगरी.

  3. एक साड़ी बनाने में लगते हैं दो माह और तीन कारीगर.

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर की खास हथकरघा साड़ी लोगों का ध्यान खींच रही है। 2.15 लाख रुपये कीमत वाली इस साड़ी की खासियत पारंपरिक ‘तिलफी मीना’ कारीगरी है, जिसे पूरी तरह हाथों से तैयार किया जाता है।

मुबारकपुर से आए ताबिश के स्टॉल पर रा सिल्क, टूना सिल्क, रा मैंगो, कतान, आर्गेंजा और टसर जैसी कई किस्मों की साड़ियां प्रदर्शित हैं।

बेहद बारीकी से की गई डिजाइन..

इनमें तिलफी मीना वाली साड़ी की सबसे अधिक चर्चा है। ताबिश के अनुसार, इसमें रेशम के कपड़े पर रेशम के धागों से बेहद बारीकी से डिजाइन उकेरा जाता है।

जटिल बुनाई के चलते एक साड़ी तैयार करने में करीब दो महीने और तीन कुशल कारीगरों की लगातार मेहनत लगती है। इसे बनाने में सिर्फ मजदूरी का खर्च करीब एक लाख रुपये तक पहुंचता है। उच्च गुणवत्ता वाले रेशम और अन्य सामग्री की लागत भी इसमें जुड़ती है।

तैयार होने से पहले ही मिल जाती है अगली बुकिंग

ताबिश बताते हैं कि साड़ी की बुनाई मांग और ऑर्डर के आधार पर होती है। कई बार एक साड़ी तैयार होने से पहले ही अगली बुकिंग मिल जाती है।

उनके मुताबिक, मुबारकपुर की बुनकरी पीढ़ियों से चली आ रही विरासत है, जिसकी जड़ें राजघरानों के दौर तक जाती हैं। इस तरह की प्रीमियम साड़ियां फिल्म और फैशन जगत की हस्तियों को भी पसंद हैं। ताबिश शबाना आजमी, रेखा और अनीता अंबानी का उदाहरण देते हैं।

यह भी पढ़ें- गार्ड को बातचीत में उलझाकर पटना के अपार्टमेंट में लाखों की चोरी, चोरों की शातिराना हरकत CCTV में कैद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।